Haribhoomi Bulletin: प्रणब दा का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletin:  प्रणब दा का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तंज कसा है। प्रियंका गांधी का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार लोधी गार्डन श्मशान घाट में राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है चीन भूले नहीं कि तरक्की सिर्फ उसने नहीं की है भारत ने भी की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तंज कसा है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान के ऊपर से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए हटाने का आदेश दिया गया है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सरकार ने आईपीएस महिला अधिकारी चारू सिन्हा को सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।

प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार लोधी गार्डन श्मशान घाट में राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया है। आज दोपहर 2 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान राजाजी मार्ग पर सुबह 9.15 बजे से 12 बजे तक रखा गया था उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को दी चेतावनी

भारत-चीन के बीच सीमा पर हुए विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है चीन भूले नहीं कि तरक्की सिर्फ उसने नहीं की है भारत ने भी की है। लद्दाख के पैंगोंग में विवाद के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा है। देशों को जल्द इसका बातचीत से हल निकालना ही होगा। यह द्विपक्षीय रिश्तो के लिए जरूरी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह बयान यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में दिया है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा, चीन के विकास के बारे में दुनिया के बाकी देशों की तरह हम भी जानते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, बीते 3 दशकों में भारत ने भी तरक्की की है चीन को यह भी याद रखना उतना ही जरूरी है।

प्रियंका गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तंज कसा है। प्रियंका गांधी का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी। कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ। लेकिन आज हालत देखिए। जीडीपी @ -23.9% जीडीपी। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है कंस्ट्रक्शन सेक्टर ग्रोथ -51.4%, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ -39.3%, माइनिंग सेक्टर ग्रोथ -41.3%, ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट ग्रोथ -47.4% है।

चारू सिन्हा को सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सरकार ने आईपीएस महिला अधिकारी चारू सिन्हा को सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त कर दिया है। ऐसा पहली बार है जब आतंक प्रभावित इलाके में महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इससे पहले चारू सिन्हा की नियुक्ति नक्सली इलाकों में भी हो चुकी है। अब वह आतंकवादियों से लोहा लेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी चारु सिन्हा को इससे पहले भी कई मुश्किल भरे टास्क भी रह चुके हैं। इससे पहले वह बिहार में सीआरपीएफ आईजी के पद पर भी नियुक्त हो चुकी हैं। 1996 बैच की तेलंगाना केडर आईपीएस अधिकारी चारु सिन्हा को अब आतंक प्रभावित इलाके श्रीनगर सेक्टर में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें सीआरपीएफ का आईजी नियुक्त किया गया है।

इलाहाबाद HC ने डॉ कफील पर से एनएसए हटाने का आदेश दिया

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान के ऊपर से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए हटाने का आदेश दिया गया है। साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉक्टर कफील खान को तत्काल रिहा करने का आदेश भी दिया है। बता दें कि डॉ. कफील पर एनएसए लगाने को चुनौती दी गई थी। डॉ कफील की मां नुजहत परवीन की तरफ से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले डॉ कफील पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर भड़काऊ भाषण देने के मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। अलीगढ़ के डीएम ने नफरत फैलाने के आरोप में डॉ. कफील पर एनएसए लगाया था।

Tags

Next Story