Haribhoomi Bulletin: धरती पर दो चीजें ढूंढ़ना असंभव, एक मोदी का क्लासमेट और दूजा.., पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। तेल कंपनियों के द्वारा हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम में बदलाव किया जाता है। नवंबर 2020 महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दामों की लिस्ट तेल कंपनियों ने जारी करती है। अभिनेता से राज नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर मजाकिया अंदाज में तीखा हमला किया है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी का सच बताना पाकिस्तानी नेता अयाज सादिक को भारी पड़ गया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ब्रिटेन की पीएम बोरिस जॉनसन ने देश में एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया है।
आम आदमी को राहत, कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ें
तेल कंपनियों के द्वारा हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम में बदलाव किया जाता है। नवंबर 2020 महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दामों की लिस्ट तेल कंपनियों ने जारी करती है। इसमें आम आदमी को बड़ी राहत दी गई है। तो वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ गैस डिलीवरी के नियम बदल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कंपनियों ने नवंबर महीने में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ बीते अक्टूबर महीने में भी रसोई गैस के सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई। लेकिन वहीं दूसरी तरफ तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करते हुए इसमें 78 रुपए का इजाफा किया है। आप ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाकर भी नए दाम चेक कर सकते हैं।
धरती पर दो चीजें ढूंढ़ना असंभव, एक मोदी का क्लासमेट और दूजा..
अभिनेता से राज नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर मजाकिया अंदाज में तीखा हमला किया है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो क्लिप को साझा किया है। जिसमें लिखा है कि धरती पर दो लोगों को ढूंढ़ना असंभव है। एक मोदी के सहपाठी और दूसरा वह कस्टेमर जिसने मोदी के हाथ चाय पी हो। दूसरी क्लिप में लिखा है गलती पीठ की तरह ही होती है, जो खुद के सिवाय सबको दिखती है। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने क्लिप को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है थकाऊ रविवार के दिन इन दो क्लिप से रिलैक्स कीजिए और मजे लीजिए...हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
पाकिस्तान सरकार अयाज सादिक को देशद्रोही घोषित करने की तैयारी में
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी का सच बताना पाकिस्तानी नेता अयाज सादिक को भारी पड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक के खिलाफ अब देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी हो रही है। इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री शिबली फराज ने पहले कहा कि पूर्व स्पीकर अयाज सादिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अब पाकिस्तान के गृह मंत्री इजाज़ शाह ने कहा है कि सरकार को कई याचिकाएं मिली हैं। इन याचिकाओं में अयाज सादिक के खिलाफ संविधान की धारा-6 के तहत मुकदमा चलाए जानें की मांग की है।
ब्रिटेन में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, पीएम बोरिस जॉनसन ने लगाया एक महीने का लॉकडाउन
ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ब्रिटेन की पीएम बोरिस जॉनसन ने देश में एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने 2 दिसंबर तक देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पाबंदियां लगाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जॉनसन ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ शुक्रवार को बैठक की थी।
विशाखापट्टनम में प्रेमी ने प्रेमिका को भरे बाजार में उतारा मौत के घाट
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भरे बाजार में 17 साल की एक नाबालिग लड़की का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिससे भरे बाजार में अफरा तफरी का महौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि आरोपी अनिल का लड़की ने मैरिज प्रपोजल (Marriage Proposal) ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने लड़की की हत्या कर दी। यह घटना विशाखापट्टनम शहर की सूर्योदय कालोनी के साईबाबा मंदिर के पास घटी है। यहां पर दोनों के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद लड़के ने धारदार हथियार से लड़की का गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने चंद मिनटों में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS