Haribhoomi Bulletin: चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। देश में कोरोना वायरस हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आज देश में कोरोना वायरस के 96 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को सेंशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चीनी मीडिया ने धमकी देते हुए कहा कि भारत लद्दाख के पैंगांग त्सो से जल्द अपनी सेना को हटाए नहीं तो अगर दोनों देशों में युद्ध हुआ। तो आपकी सेना हमारे जवानों के सामने टिक नहीं पाएगी। राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के बीच अब भारत चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार से सवाल किया है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर लताड़ लगाई है।
देश में कोरोना वायरस के 96 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1209 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया है। जिसमें 9,43,480 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 35,42,664 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 76,271 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि रिकवरी के मामले में ब्राजील अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। देश में अभी कोरोना के 9 लाख 43 हजार 480 एक्टिव केस हैं।
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को सेंशन कोर्ट ने खारिज किया
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को सेंशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने रिया समेत 6 अन्य आरोपियों की भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इनमें रिया चक्रवर्ती समेत शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, बासित परिहार की याचिका भी है, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दी है, यानी इन सभी को अभी जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जांच के एंगल को देखते हुए किसी आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।
चीनी मीडिया की भारत को धमकी, हमारे सैनिकों के सामने टिक नहीं पाएगी आपकी आर्मी
भारत और चीन के बीच तनाव तेज होता जा रहा है। अब चीनी मीडिया ने धमकी देते हुए कहा कि भारत लद्दाख के पैंगांग त्सो से जल्द अपनी सेना को हटाए नहीं तो अगर दोनों देशों में युद्ध हुआ। तो आपकी सेना हमारे जवानों के सामने टिक नहीं पाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी मीडिया ने कहा कि भारत पैगांग त्सो से अपने जवानों को हटा ले, क्योंकि ठंड के मौसम में चीनी सैनिक वहीं डटे रहेंगे। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारत पैगांग त्सो से अपनी सेना नहीं हटाता है, तो ठंड के दौरान हमारी सेना वहीं डटी रहेगी और ऐसे में युद्ध हुआ, तो भारतीय सेना हमारे सामने ठहर नहीं पाएगी।
राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार से किया सवाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर करार हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के बीच अब भारत चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी 'एक्ट ऑफ गॉड' है। सीमा विवावद पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि चीन ने हमारी धरती पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे कब तक मुक्त कराएगी या फिर इसे भी सरकार एक्ट ऑफ गॉड बताकर छोड़ देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर पूछा है कि चीन की जमीन को वापस लेने के लिए सरकार की योजना क्या है।
भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर लताड़ लगाई
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर लताड़ लगाई है। भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के 'शांति की संस्कृति' फोरम में चर्चा के दौरान अल्पसंख्यकों व महिलाओं से बर्ताव को लेकर खरी-खरी सुनाई है। संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने कहा कि हमने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हेट स्पीच को सुना है। ये ऐसे समय पर हुआ है जब पाक अपने देश में अपनी सीमाओं पर लगातार हिंसा की संस्कृति अपनाए हुए है। भारत के कहना है पाकिस्तान का मानवाधिकार को लेकर दयनीय रिकॉर्ड और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए उसका बर्ताव अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। यहां पर ईशनिंदा कानून का इस्तेमाल धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS