Haribhoomi Bulletin: मैक्सिको में अमेरिकी वायुसेना का F- 16 जेट क्रैश, पढ़ें देश और दुनिया की सुर्खियां

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भाजपा नेता उमा भारती ने राजस्थान संकट पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर यूपी सरकार को घेरा है। सचिन पायलट डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए। न्यू मैक्सिको में अमेरिकी एयरफोर्स का f16 जेट क्रैश हो गया है। महाराष्ट्र के पुणे में 18 जुलाई तक लॉकडाउन।
सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटाया गया
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार से संकट टल गया है। सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में विधायकों ने प्रस्ताव पास कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने दूसरी बैठक में सचिन पायलट को बुलाया था। लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उप मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है। सचिन विश्वेंद्र और रमेश मीणा को मंत्रियों के पद से हटाया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश की। बीजेपी की साजिश की वजह से कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। लेकिन पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने में बीजेपी नाकामयाब रही।
प्रियंका गांधी ने लॉकडाउन को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।
उमा भारती ने राजस्थान संकट पर बड़ा बयान दिया
भाजपा नेता उमा भारती ने राजस्थान राजनीतिक संकट पर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने कांग्रेस पर नौजवानों को नीचे दिखाने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता उमा भारती ने कहा है कि सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है। क्योंकि वो इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं। उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं। जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस पाताल में चली जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार उमा भारती ने यह भी कहा कि पढ़े लिखे मेहनत करने वाले कांग्रेस के युवा लोग हैं। लेकिन ये चाहते हैं कि ये युवा गुलामों की तरह रहे रहें। लेकिन युवा गुलामों की तरह नहीं रहेंगे। इसलिए आज जो कांग्रेस की हालत हो रही है अभी तो और खराब होगी। इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ज़िम्मेदार हैं।
न्यू मैक्सिको में अमेरिकी वायुसेना का F- 16 जेट क्रैश
न्यू मैक्सिकों में आज एक अमेरिकी एयरफोर्स का जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जेट हादसे के दौरान पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। लेकिन पायलट के कुछ चोटें आईं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मई के बाद से यह इस तरह की पांचवीं दुर्घटना है।
यूएस एयरफोर्स का F-16 जेट 14.50 GMT पर 14 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हाल ही की घटना होल्मन एयर फोर्स बेस पर हुई थी। स्पुतनिक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मई के बाद से अमेरिका में इस तरह का पांचवा विमान हादसा है ओर दूसरी बार एफ -16 जेट पिछले दो सप्ताह में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
महाराष्ट्र के पुणे में 18 जुलाई तक लॉकडाउन
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। इसलिए महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। नगर निगम ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आज से 18 जुलाई तक पुणे में दो चरणों में लॉकडाउन का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सहायक पुलिस निरीक्षक रणजीत मोहिते ने कहा कि हम हर वाहनों की जांच कर रहे हैं। इसी कारण ट्रैफिक है। हम सिर्फ 'पास' वाले लोगों को और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों को जाने की अनुमति दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS