Haribhoomi Bulletin: गुपकार गैंग राष्ट्रीय मूड के साथ चले, वरना लोग इसे खुद डुबो देंगे, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletins : हरिभूमि (Haribhoomi) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के संबंध में हाल ही में बने राजनीतिक मोर्चे 'गुपकार गठबंधन' को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। 16 नबंर को नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद की शपथ ली और आज मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक में ही मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। इस बार नीतीश की सरकार में 14 मंत्रियों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। कई महीनों के बाद भारत में कोरोना के 30 से कम नये मामले सामने आये हैं। जबकि बीते सोमवार को 30 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे।
कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में वापस ले जाना चाहते हैं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के संबंध में हाल ही में बने राजनीतिक मोर्चे 'गुपकार गठबंधन' को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) समेत कई राजनीतिक दलों के संयुक्त गठबंधन 'गुपकार' को 'गुपकार गैंग' बताया है। इसी बहाने शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। भारतीय लोग अब हमारे राष्ट्रीय हित के खिलाफ अपवित्र 'ग्लोबल गठबंधन' को बर्दाश्त नहीं करेंगे। या तो गुपकार गैंग राष्ट्रीय मूड के साथ चले, वरना लोग इसे खुद डुबो देंगे। कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में वापस ले जाना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दिये संकेत, दिल्ली में फिर से लग सकता है लॉकडाउन!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। ऐसे में पूरे देशभर में सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी में ही आ रहे है। वहीं कोविड महामारी की वजह से रोजाना 100 के करीब लोग मर रहे हैं। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए फिर से शादियों में 200 लोगों की जगह 50 लोगों का ही आना अनिवार्य कर दिया है।
कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रियों दी विभागों की जिम्मेदारी
16 नबंर को नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद की शपथ ली और आज मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक में ही मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। इस बार नीतीश की सरकार में 14 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें से 7 भाजपा से, 6 जदयू से हैं। नई सरकार में एचएएम और वीआईपी को एक-एक प्रतिनिधित्व को भी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राज्यपाल फग चौहान ने बीते दिन राजभवन में पद की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को नई कैबिनेट ने पटना में 23 नवंबर से द्विसदनीय बिहार विधायिका के पांच दिवसीय सत्र में अपनी सहमति दी है। वहीं कैबिनेट ने संसदीय कार्य विभाग के 17वें विधानसभा और 196वें सत्र के पहले सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। 23 नवंबर से 27 नवंबर तक विधान परिषद का सत्र जारी होगा।
भाजपा सासंद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बता दें कि किया रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम किया की मौत आज सुबह तड़के 3 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में हुई है। जब प्रयागराज में किया की हालत बिगड़ने लगी थी तो तत्काल उसे दिल्ली एम्स ले जाया गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में था।
देश में कोरोना के नये दैनिक मामलों में भारी गिरावट
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। कई महीनों के बाद भारत में कोरोना के 30 से कम नये मामले सामने आये हैं। जबकि बीते सोमवार को 30 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे। देश में पिछले 24 घंटे में 29,164 नये मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि एक दिन में 449 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 29,164 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,74,29 हो गई है। जबकि देश में 449 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,519 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में 12,077 की कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,53,401 रह गई है। वहीं एक दिन में 40,791 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 82,90,371 हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS