Haribhoomi Bulletin: भारतीय सेना ने चीनी सेना के कर्नल को बना लिया था बंधक, कावड़ यात्रा स्थगित, पढ़ें आज की बड़ी सुर्खियां

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भारत चीन सीमा विवाद पर फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि इस कावड़ यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्से से आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में हिस्सा लेते हैं। यहां पढ़ें देश दुनिया और राज्य की तमाम बड़ी खबरें।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह दिन एकजुटता का दिन यह विश्व बन्दुत्व के संदेश का दिन है। बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है।इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी Family Bonding को भी बढ़ाने का दिन है। COVID-19 वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि respiratory system पर attack करता है। हमारे Respiratory system को strong करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि breathing exercise। आप प्राणायाम को अपने प्रतिदिन के अभ्यास में जरूर शामिल करिए, और अनुलोम-विलोम के साथ साथ दूसरी प्राणायाम techniques को भी सीखिए और उनको सिद्ध कीजिये। स्वामी विवेकानंद कहते थे- "एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है। किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत चीन सीमा पर फिर दिया बयान
भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस वक्त दोनों देश की गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हमने दोनों देशों को राष्ट्रीय अध्यक्षों से बात की है। हम दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस से कहा कि अमेरिका भारत और चीन के बीच हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने भारत चीन के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी।ट्रम्प ने आगे कहा कि वहां मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हम भारत और चीन से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हमारी तरफ से सुलह की कोशिश भी हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने भी भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी।
कावड़ यात्रा को कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया
कावड़ यात्रा को लेकर तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीते शनिवार को बैठक की। इस बैठक में कावड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। बैठक के बाद तीनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया कि इस साल कांवड़ यात्रा को अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी से जूझ रहे हैं। तीनों राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐस में सरकारों ने फैसला किया है कि कावंड़ यात्रा को रद्द कर दिया जाए।
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 306 लोगों की मौत
देश में लगातार खोलना के संक्रमण फैलता जा रहा है। मंत्रालय की तरफ से ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें बताया गया 24 घंटे के अंदर 306 लोगों की मौत हुई है । तो वही देश में संक्रमण का आंकड़ा चार लाख के पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा रिपोर्ट आंकड़े जारी करते हुए कहा कि देश में बीते 24 घंटे में जहां एक तरफ 306 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 15,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह 8 बजे आंकड़े जारी करते हुए बताया कि भारत में कोरोना के 4,10, 461 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1,70,000 एक्टिव मामले हैं तो वहीं दूसरी तरफ दो लाख 27 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13254 मौतें हुई हैं।
गलवान में झड़प के बाद भारतीय सेना चीनी सेना के कर्नल को बना लाई थी बंधक
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हाल ही में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारतीय सैनिकों ने अपने 20 जवानों को खो दिया। लेकिन आज एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने चीनी सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी को बंधक बना लिया था। सूत्रों ने बताया कि 10 भारतीय सैनिकों को छोड़े जाने के बाद ही चीनी सेना के कर्नल को छोड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने भी दावा किया था कि चीन ने ही हमारे सैनिक नहीं लौटाए, भारत ने भी चीन के कई सैनिकों को लौटाया है। गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प में चीनी की सेेना ने दस भारतीय जवानों को बंधक बना लिया था, वही भारतीय सेना ने भी चीन के कर्नल को अपनी हिरासत में ले लिया था। अब खबर है कि चीन ने जब सभी भारतीय जवानों को छोड़ दिया, तब भारत की तरफ से भी चीनी कर्नल को छोड़ दिया गया है। बता दें कि इस बाबत सेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS