Haribhoomi Bulletin: पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण किया जाएगा, भारत ने सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के 25 हजार करोड़ के जमीन घोटाले में पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की चेयरपर्सन महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के चीफ फारूक अब्दुल्ला समेत उनके कई साथियों का नाम हैं। भारत ने अपनी सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के भूमि हमले वर्जन का सफल परीक्षण किया। हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लोगों के बीच एक सांस्कृतिक संबंध है। महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीति हलचल तेज होती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल का दावा है कि महाराष्ट्र में बहुत जल्द भाजपा की सरकार बन सकती है।
पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से बोले- नहीं थोपा जाएगा कोई फैसला, दें अपने राज्य की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। हम वक्त तय नहीं कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि आप अपनी सभी समस्याओं को लिखकर दें। आप लोगों पर कोई फैसला थोपा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी। यह हम तय नहीं सकते हैं। इसकी जानकारी वैज्ञानिक देंगे। उन्होंने कहा कि लोग अब एक दूसरे से अपनी बीमारी छुपा रहे हैं। भारत में फिर से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। हर वैक्सीन को हम वैज्ञानिक तौर पर जांच करेंगे। हमरा लक्ष्य सभी लोगों तक बेहतरीन वैक्सीन पहुंचाना है।
25 हजार करोड़ के जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा
जम्मू कश्मीर के 25 हजार करोड़ के जमीन घोटाले में पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)की चेयरपर्सन महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के चीफ फारूक अब्दुल्ला समेत उनके कई साथियों का नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के निर्देश पर यूटी एडमिनिस्ट्रेशन और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जो अभी तक जो जांच की है, उसके अनुसार, फारूक अब्दुल्ला ने साल 1998 में जम्मू डिवीजन के संजवान इलाके में अलग-अलग लोगों से तीन कनाल जमीन खरीदी थी। लेकिन, साथ में आसपास की सात कनाल जंगल की जमीन पर भी कब्जा कर घर का निर्माण कर लिया।
भारत ने सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारत ने अपनी सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के भूमि हमले वर्जन का सफल परीक्षण किया। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण आज सुबह 10 बजे किया गया और इसने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल किया। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक अन्य द्वीप कर किया गया। यह परीक्षण भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें डीआरडीओ द्वारा विकसित मिसाइल प्रणाली के कई रेजिमेंट मौजूद थे। मिसाइल अपने तय समय में इस द्वीप समूह के एक अन्य वीरान द्वीप पर लगाए गए टारगेट को ध्वस्त किया। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की इस सफलता के लिए कई वैज्ञानिकों ने बधाई दिए हैं।
पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण किया जाएगा
हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लोगों के बीच एक सांस्कृतिक संबंध है। हमारी भाषा कन्नड़ और तेलुगु में समान व्याकरण है। मुझे लगता है कि इन राज्यों के लोगों में एक समूह के रूप में राष्ट्र की सेवा करने की क्षमता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए टोन सेट करेंगे। हम इसे जीतेंगे, हम तेलंगाना विधानसभा जीतेंगे, हम तमिलनाडु भी जीतेंगे, हम केरल भी जीतेंगे। पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण किया जाएगा।
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- इस बार सुबह नहीं सही समय पर होगी शपथ
महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीति हलचल तेज होती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल का दावा है कि महाराष्ट्र में बहुत जल्द भाजपा की सरकार बन सकती है। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है, इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के समय नहीं होगा। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से पत्रकारों ने राज्य में भाजपा सरकार बनने के दावे पर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जब राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार सुबह के समय शपथ नहीं ली जाएगी, लेकिन ऐसे वाकयों को याद नहीं किया जाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS