Haribhoomi Bulletin: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, यूक्रेन विमान हादसे में 25 कई मौत, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletin: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, यूक्रेन विमान हादसे में 25 कई मौत, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
X
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की नई टीम की घोषणा की गई।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में आचार संहिता लागू कर दी गई है। बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना मामले में वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों के मरने की संभावना है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के केईएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू हो गया है। यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में बीती रात AN -26 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में मिलिट्री कैडेट्स समेत 25 लोगों की मौत हो गयी है।

जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की नई टीम की घोषणा की गई। भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय व दुष्यंत कुमार गौतम को महासचिव बनाया गया है। इस साल के जनवरी में नड्डा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था, जो भी बिना की चुनाव के। हिमाचल के पूर्व मंत्री नड्डा को कोई संगठन का तजूर्बा नहीं था और जून 2019 में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

बिहार में आचार संहिता लागू

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में आचार संहिता लागू कर दी गई है। बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही चनाव आयोग ने कल चुनाव के तारीख की भी घोषणा की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी। इसके बाद आज बिहार में आचार संहिता भी लागू कर दी है।

वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों के मरने की संभावना

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना मामले में वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों के मरने की संभावना है। ऐसे में हमें संगठित होकर कदम उठाना होगा। WHO ने कहा कि दुनिया में कोरोना मामले 3 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। माइक रयान ने कहा है कि कोरोना मामले में हम अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो पाए हैं। लेकिन हमें इस मामले में किसी खास वर्ग के लोगों पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोरोना काल में भी होने वाली पार्टियों में हर उम्र के लोग शामिल हुए हैं।

केईएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के केईएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए केईएम को इथिक्स कमिटी की मंजूरी मिल गयी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित को गयी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल 100 लोगों पर किया जाएगा। अस्पताल के डीन डॉ हेमंत देशमुख ने बताया कि अभी तक हमने 13 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से तीन को आज ऑक्सफोर्ड का पहला शॉट मिलेगा। उन्होंने बताया इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करने के लिए देश में 10 मेडिकल संस्थानों को सिलेक्ट किया है। इसमें बीएमसी के केईएम और नायर अस्पताल आदि भी शामिल हैं।

यूक्रेन में केAN -26 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत

यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में बीती रात AN -26 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में मिलिट्री कैडेट्स समेत 25 लोगों की मौत हो गयी है। इस बात की जानकरी यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात जारी बयान के अनुसार, विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tags

Next Story