Haribhoomi Bulletin: नासा ने फिर किया दावा, चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में है पानी, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletin: नासा ने फिर किया दावा, चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में है पानी, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
X
केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र में रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र में रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं। भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है। आज भारत में जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किये गए हैं। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने चांद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा करते हुए कहा है कि चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में पानी मिला है। जबकि इसका पता इसरो के चंद्रयान-1 ने साल 2009 में खोज निकाला था। भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच आज तीसरी 2+2 बैठक चल रही है। यह बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में चल रही है। जहां आज की बैठक में दोनों देशों के बीच बेका यानि बेसिक एक्सचेंज एंड को-ऑपरेशन एग्रीमेंट पर मुहर लगा है। पाकिस्तान में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। इस धमाके में करीब सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 लोग घायल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र में रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकरी उन्हेंने खुद ट्वीट कर के दी है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने लॉकडाउन के दौरान 'गो कोरोना गो' का नारा दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। रामदास अठावले ने अपने ट्विटर अकाउंट से मराठी में ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। रामदास अठावले ने लिखा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होकर डॉक्टरों की सलाह का पालन करूंगा। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें। फिलहाल सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

भारत में जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किये गए

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है। आज भारत में जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किये गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 36,469 मामले दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 79,46,429 हो गयी है। वहीं, एक दिन में 63,842 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 72,01,070 हो गयी है। इसके अलावा एक दिन में 488 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना से मारने वालों का आंकड़ा 1,19,502 हो गया है। वहीं अब भारत में कुल एक्टिव केस 6,25,857 रह गयी है।

नासा ने फिर किया दावा, चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में है पानी

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने चांद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा करते हुए कहा है कि चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में पानी मिला है। जबकि इसका पता इसरो के चंद्रयान-1 ने साल 2009 में खोज निकाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में से एक क्लेरियस क्रिएटर में पानी मिला है। ऐसे में नासा ने उम्मीद जताई है कि आने वाले भविष्य में चांद पर इंसान के बसने के चांस ज्यादा है।

बेका एग्रीमेंट पर लगी मुहर, अब भारत मिसाइल हमले के लिए अमेरिकी डेटा का कर सकेगा इस्तेमाल

भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच आज तीसरी 2+2 बैठक चल रही है। यह बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में चल रही है। जहां आज की बैठक में दोनों देशों के बीच बेका यानि बेसिक एक्सचेंज एंड को-ऑपरेशन एग्रीमेंट पर मुहर लगा है।

सूत्रों के मुताबिक, बेसिक एक्सचेंज एंड को-ऑपरेशन एग्रीमेंट का पूरा होने से अब भारत मिसाइल हमले के लिए विशेष अमेरिकी डेटा का इस्तेमाल कर सकेगा। भारत-यू.एस. 2 + 2 मंत्रिस्तरीय संवाद के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि हमने BECA (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) पूरा कर लिया है।

पेशावर के मदरसा के पास बम धमाका, 7 की मौत, 70 घायल

पाकिस्तान में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। इस धमाके में करीब सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 लोग घायल बताये जा रहा हैं। यह धमाका पेशावर के दीर कॉलोनी में स्थित एक मदरसे के पास हुआ है। पाकिस्तान मीडिया के द्वारा इस बात की जानकारी मिली है। पाकिस्तान की DAWN मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के पेशावर के दीर कॉलोनी में एक मदरसा के पास हुए विस्फोट में 70 लोग घायल हो गए। जिसमें से करीब 19 बच्चे शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Tags

Next Story