Haribhoomi Bulletins: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक, यहां पढ़ें देश प्रदेश की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletins: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक, यहां पढ़ें देश प्रदेश की बड़ी खबरें
X
Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं।

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। एक तरफ देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारत ने आज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया अभियान। बिहार चुनाव को लेकर भाजपा की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट होगी शाम को जारी...

कोरोना वायरस

कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, आज 4 अक्टूबर सुबह तक देश में 24 घंटे के अंदर 75,479 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं रिकवरी रेट 81,655 के करीब रहा है और मौत का आंकड़ा 937 के करीब पहुंच गया है। राहत की बात ये रही कि रिकवरी रेट और मौत का आंकड़ा कम दिखा। भारत में अब तक 65,47,413 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला

आईपीएल 2020 में रविवार को पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। मुंबई बनाम हैदराबाद के बीच मैच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। मुंबई और हैदराबाद दोनों ही टीमें आईपीएल 2020 में अपनी तीसरी जीत के इरादे से खेल रही है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के बीच भी जंग है।

नए कृषि कानूनों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस ने आज से पंजाब-हरियाणा के किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिवसीय 'खेती बचाओ यात्रा' की शुरुआत की है। पंजाब का मोगा जिला राहुल गांधी की इय यात्रा का पहला पड़ाव बना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोगा से शुरू होकर यह किसान यात्रा हरियाणा में समाप्त होगी। इस यात्रा को ट्रैक्टरों के जरिये पूरा किया जाएगा।

हरियाणा में 18 हजार की भर्ती

हरियाणा में पिछले दिनों 18 हजार से ज्यादा चौथे क्लास (ग्रुप-डी) में भर्ती हुए अधिकांश युवाओं ने विभिन्न विभागों में ज्वाइन कर लिया है। विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों, कारपोरेशन (Corporation) में भर्ती हुए युवाओं ने ज्वाइन कर कामकाज की भी शुरुआत कर दी है।

बिहार में बीजेपी और जेडीयू में सीट शेयरिंग फॉर्मूला

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। दोनों के बीच 50-50 का फॉर्मूला बना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 122-121 का फार्मूला तय हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार चुनाव में जेडीयू और बीजेपी से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ेगी। 122-121 के फार्मूले की खबर है। लेकिन जेडीयू जीतनराम मांझी को 6-7 सीटें देगा। उधर लोजपा से अलग होने पर बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर बीजेपी ज्यादा सीटें जीती तो चुनाव बाद लोजपा के समर्थन से अपना सीएम भी बना सकती है।

भारत का मौसम

भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अक्टूबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के कई इलाकों में आज बारिश हुई है। जिसके चलते अगले 5 दिनों तक का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा के भुवनेश्वर और अन्य इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है।

Tags

Next Story