Haribhoomi Bulletin: भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत किया तैनात, यहां पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें

Haribhoomi Bulletin: भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत किया तैनात, यहां पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें
X
Haribhoomi Bulletins : हरिभूमि (Haribhoomi) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भारत में लगातार कोरोना महामारी के चलते 70 हजार से मामले ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Haribhoomi Bulletins : हरिभूमि (Haribhoomi) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भारत में लगातार कोरोना महामारी के चलते 70 हजार से मामले ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। यहां पढ़े देश दुनिया और राज्य से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

1. Coronavirus India Update : भारत में लगातार कोरोना महामारी के चलते 70 हजार से मामले ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत में संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा होने से लोगों के बीच चिंता बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर पूरे देश भर में 78000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में 78479 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब तक कुल संक्रमितओं की संख्या 35,39,712 पहुँच गई है। वहीं पूरे देश में 7,62,948 मामले सक्रिय हैं।

2. देश में कोरोना महामारी के चलते गृह मंत्रालय ने बीते शनिवार को अनलॉक 4 की गाइडलाइंस को जारी कर दिया। जिसमें केंद्र सरकार ने कंटेंटमेंट जोन पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि कोई भी राज्य कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन नहीं लगता है। इसके लिए किसी सरकार से मंजूरी लेनी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4 की गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि अब कोई भी राज्य केंद्र सरकार से पूछे बिना कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन नहीं लगा सकता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ केंद्र ने अनलॉक 4 में मेट्रो को खोलने का एलान कर दिया है।

3. जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला किया गया है। इस आतंकी हमले के दौरान एक एएसआई सहित हो गए तो वही तीन आतंकवादी मारे गए हैं। श्रीनगर के पंथ चौक पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान 1 जवान शहीद हो गए तो वही तीन आतंकवादी मारे गए।

4. Mann Ki Baat: Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित किया। पीएम ने NEET और JEE परीक्षाओं को रोकने के लिए प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरों के माध्यम से अफवाहें फैलायी जा रही हैं। कृपया ऐसी झूठी और फर्जी खबरों के झाँसे में न आयें। मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी आम तौर पर ये समय उत्सव का है। जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है।

5. Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने सभी राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली से होकर सभी मानसूनी बादल गुजर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही दिल्ली के आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश हो सकती है।

6. भारत और पाकिस्तान सीमा पर लगातार पड़ोसी देश पाकिस्तान से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। एक बार फिर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायरिंग का उल्लंघन किया गया है। दोनों दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। इस फायरिंग के दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन किया गया है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक दूसरे पर फायरिंग की इस कार्यवाही के दौरान भारतीय सेना के 1 जवान शहीद हो गए।

7. पाकिस्तान एक बार फिर भारत पर कई आरोप लगा रहा है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में बीते दिनों सेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान के इमरान सरकार ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया है। वहीं कहा कि बीते दिनों सुरक्षाबलों ने शोपियां में 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। उनके माता-पिता सेना पर सवाल उठा रहे हैं।

8. आज पूरे देश में मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है। फिलहाल सरकार ने किसी भी जुलूस को निकालने की इजाजत देने से साफ मना कर दिया है। लेकिन वहीं जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बिना इजाजत मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने श्रीनगर में जुलूस निकालने वाले लोगों के साथ टकराव किया।

9. रायपुर. प्रशासनिक कार्यालयों में आए दिन कोरोना सस्पेक्ट मिलने की वजह से ज्यादातर जगहों को सील करने के फरमान के बीच च्वाइस सेंटरों में कामकाज ठप हो गया है। जाति प्रमाणपत्र से लेकर मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। च्वाइस सेंटरों से अटैच लिंक भी आए दिन फेल है।

10. परीक्षाओं (Examinations) को लेकर सर्वाेच्च न्यायालय ने बीते शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। इसके अगले ही शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University) रोहतक ने अंतिम सेमेस्टर एग्जाम के लिए डेट सीट जारी कर दी। वहीं विभिन्न कोर्सों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होंगी।

Tags

Next Story