Haribhoomi Bulletin: भारतीयों समेत 1.1 करोड़ अप्रवासियों को दी जाएगी अमेरिकी नागरिकता, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने पूर्ण बहुमत के 270 इलोक्टोरल कॉलेज वोट के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने पेंसिल्वेनिया को भी अपने नाम कर लिया है। जो बिडेन पहली बार साल 2008 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद साल 2012 में एक बार फिर से इसी पद के लिए दोबारा चुने गए थे। डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय जो बिडेन अमेरिका के राष्ट्रपति होंगे। इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से ज्यादा इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे। पेन्सिलवेनिया के 20 इलेक्टोरल वोटों के साथ जो बिडेन के पास 273 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट हो गये हैं।
सोनिया गांधी ने सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक (Observers) नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे आज बिहार की राजधानी पटना पहुंच जाएंगे। दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत और चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गतिविधियों पर फैसला करेंगे। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएएनआई के हवाले सूत्रों दे दी गई।
पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
पश्चिम बंगाल में एक ही पारिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दक्षिण दिनाजपुर के तपन की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दरवाजे के नीचे खून देखा तो इसी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौकै पर पहुंच गई और पांचों शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने शवों को परिक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो खून से लथपथ पांच लोगों के शव मिले। ये शव एक बुजुर्ग मां, बेटे, बहू और उनके दो मासूम बच्चों के थे। जिनकी अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।
भारतीयों समेत 1.1 करोड़ अप्रवासियों को दी जाएगी अमेरिकी नागरिकता
अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन चुने जा चुके है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भारी मतों से हराया है। जो बाइडन की जीत से अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों के लिए राहत लेकर आई है। क्योंकि जो बाइडेन योजना के हिसाब से हर साल 95 हजार लोगों को अमेरिका की नागरिकता देने वाले है। जो बाइडन कांग्रेस के साथ मिलकर 1.1 करोड़ अप्रवासी लोगों को नागरिकता देने के लिए रोडमैप बनाने वाले है। ऐसे में अमेरिका में कई सालों से रह रहे है भारत मूल के लोगों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि अमेरिका में रह रहे भारत के 5 लाख लोगों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने अमेरिकी चुनाव के दौरान कई दस्तावेज जारी किये थे। ये दस्तावेज विधायी आव्रजन सुधार को लेकर था। अब इस योजना को आधुनिक बनाने के लिए और इसे पारित करने के लिए जल्द ही कांग्रेस के साथ मिलकर काम शुरू करने वाले है। जिसमें 1.1 करोड़ अप्रवासियों को नागरिका देने की योजना शामिल है। इसमें 5 लाख भारतीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। इससे पहले, जीत के बाद अमेरिका के नये राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन ने डेलावेयर के विल्मिंगटन में अपने इलेक्शन कैम्पेन मुख्यालय से देश को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने गुजरात में घोघा-हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सर्विस का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के हज़ीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन और हज़ीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को फ्लैग ऑफ किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। बीजेपी फोर ट्विटर के मुताबिक, इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज घोघा और हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सर्विस शुरु होने से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात दोनों क्षेत्र के लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। हजीरा में आज नए टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है। इस सेवा से समय तो बचेगा ही आपका खर्च भी कम होगा। इसके अलावा सड़क से ट्रैफिक कम होगा, वो प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगा। सालभर में करीब 80 हजार गाड़ियां और करीब 30 हजार ट्रक इस नई सेवा का लाभ ले सकेंगे। इससे पेट्रोल डीजल की भी बचत होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि गुजरात के एक बड़े व्यापारिक केंद्र के साथ सौराष्ट्र की ये कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के जीवन को बदलने वाली है। अब सौराष्ट्र के किसानों और पशुपालकों को सब्जी, फल और दूध को सूरत पहुंचाने में ज्यादा आसानी होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS