Haribhoomi Explainer: भारत के पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर का जन्मदिन आज, जानें Roger Binny की BCCI अध्यक्ष तक का सफर

Haribhoomi Explainer: भारत के पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर का जन्मदिन आज, जानें Roger Binny की BCCI अध्यक्ष तक का सफर
X
Haribhoomi Explainer: भारत के पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर रोजर बिन्नी का आज जन्मदिन है। जानें 1983 वर्ल्ड कप की जीत में सबसे विकेट लेने वाले खिलाड़ी से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक का सफर...

Haribhoomi Explainer: भारत के 1983 वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने में पूरी टीम का योगदान था। इसी टीम में रोजर बिन्नी (Roger Binny Birthday) भी शामिल थे। उन्होंने उस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन (World Champion) बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। आज उन्हीं रोजर बिन्नी का बर्थडे यानी जन्मदिन (Roger Binny Birthday) है। भारत के लिए कई मैचों में उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी (Bowling) के बदौलत कई अहम विकेट लिए और साथ ही निचले क्रम बल्लेबाजी (Batting) करके उपयोगी रन बनाए। बिन्नी ने भारत (India) के लिए टेस्ट और वनडे (Test and ODI) दोनों ही फॉर्मेट खेले। वैसे तो रोजर बिन्नी ने टेस्ट में भी कमाल किया, लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्होंने अपना ज्यादा असर दिखाया। वनडे में भी बिन्नी के लिए वर्ल्ड कप बहुत खास था। 1983 के वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे, भारत के क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिखने में योगदान दिया। वर्ल्ड कप में 18 विकेट लेने का उनका रिकॉर्ड (Record) कई साल जारी रहा था। आइए आज के हरिभूमि एक्सप्लेनर के माध्यम से हम आपको रोजर बिन्नी की कहानी बताते हैं।

भारत के पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर Roger Binny

रोजर बिन्नी (Roger Binny Birthday) भारत के पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर (Anglo Indian Cricketer) हैं। उनका संबंध ब्रिटेन से था, लेकिन वे भारत में ही पैदा हुए और यहीं पर पले-बढ़े और यहीं के लिए खेले-कूदे। वे मीडियम पेसर थे और निचले क्रम के लिए अच्छे गेंदबाज माने जाते थे। बिन्नी ने साल 1979 में भारतीय टीम में पदार्पण किया, लेकिन खुद के खेल का असर डालने में उन्हें चार साल लग गए। यह परिवर्तन 1983 के वर्ल्ड कप से ही आया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने आठ ओवर में केवल 29 रन देकर चार विकेट झटके थे। जिससे भारत को मैच में जीत मिली थी। इसके बाद फाइनल मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ बिन्नी ने 10 ओवर में केवल 23 रन देकर क्वाइव लॉयड के रूप में बड़ा विकेट हासिल किया। इस तरह भारत की जीत में उन्होंने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

बिन्नी ने गेंदबाजी से इंग्लैंड को किया था पस्त

1983 में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में बिन्नी ने नाबाद 83 रन बनाए और मदन लाल के साथ रिकॉर्ड 155 रन जोड़कर भारत को एक सम्मान जनक स्कोर तक ले गए। इसके ठीक 3 साल बाद इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज की जीत में भी बिन्नी ने जलवा बिखेर दिया था। उन्होंने केवल 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने के बाद साल 1987 में कलकत्ता में खेले जा रहे भारत पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच में बिन्नी ने कुल 56 रन देकर पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया था। इस मैच में रोजर बिन्नी ने 5 ओवर में केवल नौ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। बिन्नी ने कुल 27 टेस्ट में 23.05 की औसत के साथ 830 रन बनाए, साथ ही 47 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं, 72 वनडे मैचों में बिन्नी ने 629 रन बनाने के साथ 77 विकेट हासिल किए हैं।

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक से खेलते थे बिन्नी

रोजर बिन्नी घरेलू क्रिकेट के दौरान कर्नाटक के लिए खेला करते थे। घरेलू क्रिकेट में ही साल 1977-78 में रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ 211 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 451 रन की साझेदारी की थी। बिन्नी क्रिकेट छोड़ने के बाद कोच बन गए। साल 2000 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कोच वही थे। साल 2012 में भारतीय टीम के सिलेक्टर भी बिन्नी बनाए गए थे।

यहां देखिए रोजर बिन्नी की उपलब्धियां और रिकॉर्ड

1. रोजर बिन्नी ने 1983 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित क्रिकेट विश्व कप में भारत की पहली विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह कुल 18 विकेट के साथ टूर्नामेंट के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

2. 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व सीरीज क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत की बड़ी जीत में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार भी वह 17 विकेट के साथ फिर से अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

3. बिन्नी ने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने से पहले कई खेल खेले थे। उन्होंने एक बार भाला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था।

4. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोजर बिन्नी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन थे।

5. रोजर बिन्नी ने अपने 27 टेस्ट मैचों में 47 विकेट लिए और 230 रन बनाए, जबकि 72 वनडे मैचों में उन्होंने 77 विकेट लिए।

6. रोजर बिन्नी ने रणजी ट्रॉफी में टीम बंगाल को भी कोचिंग दी है और बाद में वह कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) का हिस्सा बने।

7. रोजर बिन्नी को 27 सितंबर, 2012 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयन पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

8. रोजर बिन्नी वर्तमान में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष हैं।

Also Read: NDA में शामिल हुए चिराग पासवान, JP Nadda ने किया स्वागत, रखी ये मांगे

Tags

Next Story