Haribhoomi INH Exclusive: सार्थक संवाद में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से खास बातचीत प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh Exclusive: हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने ई-सार्थक संवाद की शुरुआत में कहा कि आज हम खास मौके पर खास कार्यक्रम में चर्चा कर रहे हैं। सार्थक संवाद के तहत आज हम देश के नामचीन वकील और राजनीतिक विवेक तन्खा पर बात कर रहे हैं। विवेक तन्खा मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। मध्य प्रदेश में उनके हिस्से में कई उपलब्धियां दर्ज है। सबसे बड़ी उपलब्धि पर बात करें तो यह तय करना मुश्किल होता है। क्योंकि उपलब्धियां कई सारी हैं।
वह मध्य प्रदेश के सबसे कम उम्र में बनने वाले एडवोकेट जनरल हैं। बतौर दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में उन्होंने जो यश और ख्याति अर्जित की। वह आज भी ईशा का विषय बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़कर, उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया। वह अनुकरणीय माना जाता है। जब वह राजनीति में दाखिल हुए तो राजनीति के केंद्र पर उन्होंने जिस प्रकार की सफलता हासिल की। उस पर भी लोगों को अचंभा रहता है।
बतौर राज्यसभा सांसद 6 साल पूरे कर रहे हैं। इन 6 सालों के दौरान वह अपनी बात मुखरता से कहने में कभी पीछे नहीं रहे। कांग्रेस की वर्तमान परिस्थिति में भी वह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अभी हाल ही में जी-23 समूह अस्तित्व में आया। उसका एक प्रमुख चेहरा भी विवेक तन्खा भी रहे। अभी हाल ही में कश्मीरी फाइल्स को लेकर जब बात हुई तो कश्मीरी पंडितों के संदर्भ में क्या कुछ होना चाहिए... इसको लेकर वह राज्यसभा में अपनी बात मुखरता से कहने से चुके नहीं। तो आज हम सीधे मिलेंगे विवेक तन्खा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर और यहां समझेंगे दिल्ली की राजनीति और देश की राजनीति से जुड़े तमाम मसले पर बात करेंगे.... और उनके राजनीतिक जीवन पर, सामाजिक जीवन पर बातचीत करेंगे.....
यहां देखें सार्थक संवाद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS