Haribhoomi-Inh News: चक्रव्यूह में अभिमन्यु, 'चर्चा' प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: चक्रव्यूह में अभिमन्यु, चर्चा प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के साथ
X
लोकसभा और विधानसभा मिलाकर 6 बार चुनाव लड़े ये शख्स एक बार ही चुनाव जीत सके और दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल की।

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी ने चक्रव्यूह में अभिमन्यु पर विस्तार से चर्चा की। प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि चक्रव्यूह में अभिमन्यु' में, आज के हमारे अभिमन्यु मध्य प्रदेश के एक ऐसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने छात्र जीवन में एनएसयूआई ज्वाइन कर लिया, मप्र एनएसयूआई के पहले प्रदेश अध्यक्ष भी बने और राष्ट्रीय स्तर पर एनएसयूआई महासचिव भी रहे। जिन्हें मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी कहलाने का तमगा हासिल रहा। पहला ही चुनाव भाजपा के कद्दावर नेता सुंदरलाल पटवा के खिलाफ लड़े, हार जरुर मिली लेकिन पहचान जरुर बन गई।

लोकसभा और विधानसभा मिलाकर 6 बार चुनाव लड़े ये शख्स एक बार ही चुनाव जीत सके और दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल की। कांग्रेस के तमाम संभावनाओं वाले नेता राजकुमार पटेल सियासत की चाल-बाजियों को समझने में हमेशा नाकाम रहे। इसलिए अपने हौसलों की दम पर आसमान छूने की कोशिश कर रहे राजकुमार के पर कतर दिए गए। क्या राजकुमार पटेल कांग्रेस में हाशिए पर किए जा रहे हैं या इसके पीछे वे खुद एक कारण हैं। इस मुद्दे पर प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी ने चार मेहमान क्रमश: वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित, कांग्रेस मीडिया सेल उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ अजय त्रिपाठी और बीजेपी नेता मुकेश टंडन से चर्चा की। इस दौरान प्रधान संपदक ने इम मेहमानों से बारी बारी से सवाल किए....

चक्रव्यूह में अभिमन्यु, यहां देखें पूरी चर्चा




Tags

Next Story