Haribhoomi-Inh News: कांग्रेस गांधी से गांधी तक! 'चर्चा' प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने आज सीडब्ल्यूसी मीटिंग को लेकर कांग्रेस गांधी से गांधी तक पर विस्तार से चर्चा की। प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने खास कार्यक्रम 'चर्चा' शुरुआत करते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी से गांधी तक! देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी याने कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है, जहाँ एक और पार्टी में आंतरिक खलल शांत नहीं हो पा रहे हैं तो वहीं दूसरी और पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी भ्रम की स्थति बनी रही है।
इसी बीच सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। जिसमें संगठन में बदलाव की मांग कर रहे कांग्रेस के बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए जी-23 को सोनिया गांधी ने यह कहकर जवाब दे दिया कि कांग्रेस की परमानेंट अध्यक्ष वही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि वह ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हैं और उनसे बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। कुल मिलाकर सवाल यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता गाँधी परिवार तक सीमित है?
क्या पार्टी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के इतर कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसे अध्यक्ष पद दिया जा सके? क्या कांग्रेस गांधी से गांधी तक ही सीमित है? इस मुद्दे पर प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने एआईसीसी प्रवक्ता गुरदीप सप्पल, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग, वरिष्ठ भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और सीपीएम नेता बादल सरोज से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रधान संपादन ने इन मेहमानों से कई तीखे सवाल भी किए।
कांग्रेस गांधी से गांधी तक! यहां देंखे पूरी चर्चा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS