Haribhoomi-Inh News: 'भारत जोड़ो या 'कांग्रेस छोड़ो'?, चर्चा प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, आज हमारी बातचीत की केंद्र में गोवा है। जहां बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है और उसी झटके के आधार पर आज का हमारा कार्यक्रम का शीर्षक है 'भारत जोड़ो या 'कांग्रेस छोड़ो'?
राहुल गांधी के नेतृत्व में 119 यात्री भारत जोड़ने के अभियान पर कन्याकुमारी से निकले हुए हैं। 7 दिन यात्रा को हुए हैं। भारत कितना जुड़ा पता नहीं लेकिन पार्टी टूट गई। 7 दिन में ही 8 विधायक जो कांग्रेस का हिस्सा हुआ करते थे। गोवा में वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हो गए हैं। गोवा में 7 महीने पहले हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी और इन 11 सीटों के आधार पर मुख्य प्रतिपक्ष के आधार पर गोवा कांग्रेस की भूमिका थी। 40 सदस्य विधानसभा में हैं। लेकिन 7 महीने ही बरकरार रहने के बाद पार्टी में टूट सामने आ गई और नेता प्रतिपक्ष रहे माइकल लोबो पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत आठ विधायकों ने आज सुबह कांग्रेस को टाटा बाय-बाय किया और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सवाल इस बात का है कि भारत जोड़ो अभियान पर निकले पर राहुल गांधी देश को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
देशभर के कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश के बीच अब बदलाव आने वाला है। लेकिन कांग्रेस में आज की रिपोर्ट क्या उनकी यात्रा पर करारी चोट है। क्या भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हासिल की गई इस सफलता से देश में राहुल गांधी की यात्रा के संदर्भ में भावनाओं पर हमला करने में कामयाब रही है। लेकिन सवाल इस बात का भी है कि इस देश में चर्चा के बाद रूप में गया था। क्या कोई विचार करने के लिए तैयार है। सवाल इस बात का भी उठ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का दावा था कि वह इस देश को कांग्रेस मुक्त करना चाहती है। लेकिन धीरे-धीरे जिस तरह से बीजेपी कर रही है। इस के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी का सोचना क्या है। इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए कई खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं...
'भारत जोड़ो या 'कांग्रेस छोड़ो'?
'चर्चा'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS