Haribhoomi-Inh News: चक्रव्यूह में अभिमन्यु, 'चर्चा' प्रधान संपादक Dr Himanshu Dwivedi के साथ

Haribhoomi-Inh News: चक्रव्यूह में अभिमन्यु, चर्चा प्रधान संपादक Dr Himanshu Dwivedi के साथ
X
नरेंद्र सिंह तोमर ने संगठन और सरकार दोनों जगह दमदारी के साथ काम किया… नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी ने भी खूब दिया।

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, चर्चा के तहत आज का हमारा विषय है चक्रव्यूह में अभिमन्यु.... प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने आज के हमारे 'अभिमन्यु' हैं… मध्यप्रदेश भाजपा के ऐसे कद्दावर नेता जिन्होंने नगर निगम के पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक बनने का सफर तय किया है…

छात्र जीवन से ही राजनीति का ककहरा सीखने वाले ये शख्स मध्य प्रदेश के दिग्गज मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में भी मंत्री रहे हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की। नरेंद्र सिंह तोमर ने संगठन और सरकार दोनों जगह दमदारी के साथ काम किया… नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी ने भी खूब दिया।

सत्ता और संगठन दोनों जगह उन्हें भरपूर जगह मिली, लेकिन अब भाजपा नरेंद्र सिंह तोमर जैसे सुपर शो मैन को सत्ता के गलियारों का सियासी तमाशा बना रही है। तमाशबीनों में वे भी शामिल हैं… जो कुछ दिन पहले तक तोमर की कदमबोसी किया करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुडबुक का वह पन्ना फटता सा दिखाई दे रहा है, जिस पर नरेंद्र सिंह तोमर का नाम लिखा है। किसान आंदोलन पर मोदी सरकार की विफलता…

और भाजपा में ज्योतिरादिय सिंधिया का बढ़ता वर्चस्व तोमर के हाशिए पर जाने की पटकथा लिख रहे हैं… सवाल उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा है… क्यों नरेंद्र सिंह तोमर सियासी चक्रव्यूह में फंसते जा रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रधान संपादक ने मेहमान एमपी ब्यूरो हे अजय त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय और कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी से चर्चा की। इस दौरान प्रधान संपादक ने इनसे कई बड़े सवाल किए।

चक्रव्यूह में अभिमन्यु, यहां देंखे पूरी चर्चा


Tags

Next Story