Haribhoomi-Inh News: इधर 'जोड़ो' की आस, उधर बढ़ता 'अविश्वास!, प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: इधर जोड़ो की आस, उधर बढ़ता अविश्वास!, प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ
X
Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, चर्चा के तहत आज हम कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर चर्चा करने जा रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर निकले हैं। देश को इससे कितनी आस है यह तो पता नहीं। लेकिन कांग्रेस को बड़ी आस है। कांग्रेस के नेता इस आस पर पानी डाल देते हैं।

हमारा विषय भी यही है इधर 'जोड़ो' की आस, उधर बढ़ता 'अविश्वास! ताजा तरीन मामला यह है कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के तहत मध्य प्रदेश में अब चल रहे हैं। कल जब चल रहे थे तो उनके पीछे एक तरफ प्रियंका गांधी थीं और दूसरी तरफ सचिन पायलट थे। सचिन पायलट राजस्थान के बड़े कांग्रेस नेता रहे हैं। अभी नहीं रहे क्योंकि एक समय में वह प्रदेश अध्यक्ष भी हुआ करते थे और साथ में उपमुख्यमंत्री भी हुआ करते थे। लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने की लालसा थी। अशोक गहलोत को हटाकर वह मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। उस कोशिश को लेकर उन्होंने कई तरीके के प्रतिनिधि आखिर कुछ विधायकों के साथ कोशिश सफल नहीं रही।

अशोक गहलोत सरकार बनाए रखने में कामयाब रहे और उसके साथी पायलट मुख्यमंत्री बनना तो दूर और अपने दोनों पद गवा बैठे। अब वह इस उम्मीद के साथ हैं एक न एक दिन पार्टी उनको मुख्यमंत्री जरूर बनाएगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसकी बुनियाद हैं। लेकिन हुआ यह कि बीते दिन अशोक गहलोत अपना आपा खो बैठे और एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट के संदर्भ में सीधे तौर पर कहा कि वह गद्दार हैं। भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है। जिसके साथ 10 विधायक नहीं हैं। उसको मुख्यमंत्री कैसे बनाया जा सकता है। मामला यह भी है दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पत्र लिख चुके हैं अनुशासन को लेकर। राजस्थान में बैठक नहीं हो सकी थी। जिसमें मुख्यमंत्री को बदला जाना था। लेकिन उसके चलते अजय माकन अपना इस्तीफा दे चुके हैं। तो कुल मिलाकर मामला बड़ा दिलचस्प है और इसी पर आज हम इस कार्यक्रम में बात कर रहे हैं...

इधर 'जोड़ो' की आस, उधर बढ़ता 'अविश्वास!

'चर्चा'

Tags

Next Story