Haribhoomi-Inh News: दो विषयों पर चर्चा प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, चर्चा के तहत आज हम दो विषय पर बातचीत करने वाले हैं। दोनों ही विषय खासे महत्वपूर्ण हैं। एक विषय देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल अर्थात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरा विषय जो है वह देशभर में सुर्खियों में आए ट्विन टावर के ढहने को लेकर है।
जहां तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संदर्भ में विषय है। दो विषय इस समय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है और वह इसकी दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आखिरकार कार्यक्रम के तौर पर सामने आ चुका है। तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस को एक लंबे अरसे से इंतजार है। राहुल गांधी ने 2019 के आम चुनाव के परिणामों के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष न मिलने की सूरत में सोनिया गांधी से आग्रह किया। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम शुरू किया और वह अभी जारी है और बार-बार यह सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस इस असमंजस की स्थिति में क्यों है और उत्तर यही आता है एक पूर्णकालिक अध्यक्ष न होने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। और एक बार फिर से राहुल गांधी अध्यक्ष बनेंगे और सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए कई खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं... बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष की डगर, 'गांधी' पर ही नजर!
'चर्चा'
वहीं दूसरी तरफ हम बात कर रहे हैं नोएडा के ट्विन टावर्स के ढहने को लेकर। दिल्ली से सटा सबसे मशहूर इलाका है नोएडा। औद्योगिक शहर है। उस नोएडा में दो गगनचुंबी टावर पिछले 10 साल से सुर्खियां बने हुए थे। एक सुपरटेक नाम की कंपनी है, जिसने सेक्टर 93ए में इस हाउसिंग सोसाइटी का निर्माण किया था। साल 2004 में नोएडा अथॉरिटी ने सुपरटेक को निर्माण की इजाजत दी थी। सबसे पहले जो नक्शा पास हुआ वो 14 टावर का था। पहले 9 इमारत से फिर 12 इमारत बनने की मंजूरी मिली। कब ये 14 इमारत से 17 इमारत तक पहुंच गई और फिर 40 इमारत तक बन गई। पार्क की जगह पर दो गगनचुंबी इमारतें बना दी गईं। 10 साल तक कोर्ट में लड़ाई चली और कोर्ट ने आदेश दिया कि इन दोनों टावरों को जमीनदोज किया जाए। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इतने बड़े टावरों का निर्माण कैसे हुए। इसी पर चर्चा के लिए कई मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर, बीजेपी वरिष्ठ नेता महंत मार्तंड पशुपति और वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।
'टॉवर' खाक, किसकी गई साख ?
चर्चा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS