Haribhoomi News: लड़की के घर में घुसकर बदमाश ने फेंका तेजाब, आरोपी फरार

Haribhoomi News: लड़की के घर में घुसकर बदमाश ने फेंका तेजाब, आरोपी फरार
X
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में लड़की के ऊपर तेजाब डालने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मुरादनगर में एक घर में घुसकर लड़की पर तेजाब फेंका गया है। फिलहाल, मौकाए वारदात से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादनगर में बीती रात 3 बजे के आस पास घर में अज्ञात युवक ने लड़की पर तेजाब डाल दिया। जिससे लड़की बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की शादी 2 जनवरी को होने वाली थी। ऐसे में परिवार ने योगी सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। गाजियाबाद में किसान आंदोलन और मुख्यमंत्री आगमन को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। वहीं बदमाशों ने लड़की के घर में घुसकर इस वारताद को अंजाम दिया है।

Tags

Next Story