अनाज मंडी अग्निकांड से बड़ा था देश का ये हादसा, 400 लोगों की चली गई थी जान

अनाज मंडी अग्निकांड से बड़ा था देश का ये हादसा, 400 लोगों की चली गई थी जान
X
दिल्ली के फिल्मिस्तान में अनाज मंडी के पास हुआ अग्निकांड हरियाणा के सिरसा में हुए हादसे से भी बड़ा था। इस हादसे में 400 लोगों की जान चली गई थी।

दिल्ली के फिल्मीस्तान इलाके में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मौत दम घुटने से हुई। आग को काबू करने के लिए 50 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थी। हादसे में घायल लोगों सफदरजंग हॉस्पिटल, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हादसे ने उस घटना की याद दिला दी जो 24 साल पहले हुए हरियाणा में हुई थी। इस हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में 250 से ज्यादा बच्चे शामिल थे। यह हादसा साल 1995 को 25 दिसंबर को हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डबवाली के डीएवी स्कूल का है। जहां स्कूल का वार्षिकोत्सव चल रहा था। आग वार्षिकोत्सव में पंडाल में लगी थी।

इस हादसे में तत्कालीन डीएसपी अनिल राव की बेटी की भी मौत हो गई थी। यह वार्षिक उत्सव एक मैरिज पैलेस में चल रहा था। उत्सव के दौरान पंडाल के गेट पर शार्ट सर्किट हुआ जिसके बाद आग पूरे पंडाल में फैल गई। हादसे में 400 से भी ज्यादा मरे लोगों के लिए श्मशान घाट भी छोटा पड़ गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story