Haryana Assembly Election 2019 : रोहतक में सबसे उम्रदराज पूर्व विधायक हरि चंद हुड्डा ने डाला वोट

Haryana Assembly Election 2019 (हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019) : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। हरियाणा में दोपहर 2 बजे तक 39.19 फीसदी मतदान हो चुका है। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
पोलिंग बूथ पर मतदाता लंबी कतारों में खड़ें हैं और अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी वारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के रोहतक में हरि चंद हुड्डा ने 100 वर्ष की उम्र में वोट डाला है। हरी चंद हुड्डा एडवोकेट पूर्व विधायक हैं।
सात बजे से मतदान जारी
हरियाणा की 90 सीटों पर एक चरण में मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य में प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, और आम आदमी पार्टी शामिल है। इस बार 1.7 लाख कर्मचारी मतदाताओं सहित लगभग 1.83 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS