Haryana Assembly Election 2019 Results: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने नहीं दिया इस्तीफा, अफवाह उड़ाई गई

Haryana Assembly Election 2019  Results: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने नहीं दिया इस्तीफा, अफवाह उड़ाई गई
X
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) ने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) की 90 सीटों के लिए मतगणना अभी भी जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई थी। दोपहर होने तक तस्वीर लगभग साफ होती जा रही है। हरियाणा में भाजपा (BJP) वो प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है जो पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे थे।

मतगणना के बीच अफवाह का बाजार भी गर्म है। दरअसल अब तक खबर सामने आ रही थीं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश भी कर ली है। लेकिन ये हकीकत नहीं है। बराला ने साफ किया है कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, अफवाहें उड़ाई जा रही हैं।



विधानसभा चुनाव में सुभाष बराला टोहाना सीट से चुनाव लड़ा, उनको जेजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से कड़ी चुनौती मिली। अभी तक के आए रुझानों में सुभाष बराला 25090 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

हालांकि सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 46 सीटों पर बहुमत साबित करना होगा। अगर भाजपा और कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाएंगे तो उन्हें जजपा का सहारा लेना पड़ेगा। जजपा इस समय किंगमेकर की भूमिका में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story