Haryana Assembly Election 2019 Results: गोपाल कांडा सिरसा सीट पर 602 वोट से जीते, भाई गोविंद कांडा रानिया सीट पर हारे

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election) की नब्बे सीटों के लिए रुझान आ चुके हैं। मतगणना अब भी जारी है। रुझानों में भाजपा (BJP) को अभी तक पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका है, वहीं कांग्रेस पार्टी अपने पिछले विधानसभा चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 46 का आंकड़ा पार करना होगा। ऐसे में जेजेपी (JJP) किंगमेकर बन सकता है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।
इस चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने सिरसा सीट से 602 वोट से जीत दर्ज की। उनको निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया से कड़ी टक्कर मिली। वहीं उनके भाई गोविंद कांडा रानिया सीट से 19471 वोटों से हार गए।
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2014) में गोपाल कांडा निर्दलीय विधायक चुने गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने हरियाणा लोकहित पार्टी नाम का एक संगठन बना लिया। फिर उनकी पार्टी ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया और हजारों लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS