Haryana Assembly Election : दातोली में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, उठाया पेयजल संकट का मुद्दा

Haryana Assembly Election : दातोली में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, उठाया पेयजल संकट का मुद्दा
X
चुनाव आयोग के तय समय के मुताबिक पोलिंग पार्टियां गांव दातोली पहुंच गईं। लेकिन गांव का कोई भी मतदाता वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचा है।

Haryana Assembly Election 2019 (हरियाणा विधानसभा चुनाव) : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के बीच विधानसभा क्षेत्र चरखी दादरी के गांव दातोली में लोगों ने मतदान का वहिष्कार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक दातोली गांव के लोगों का कहना है कि मतदान के वहिष्कार का फैसला पिछले तीन दशक से पेयजल संकट को लेकर किया गया है। सरपंच दयानंद की अध्यक्षता में पिछले दिनों एक पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें विधानसभा चुनाव के वहिष्कार का फैसला लिया गया।

वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंची

चुनाव आयोग के तय समय के मुताबिक पोलिंग पार्टियां गांव दातोली पहुंच गईं। लेकिन गांव का कोई भी मतदाता वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचा है। गांव दातोली बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसा है।

1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जोकि शाम 6 बजे चलेगी। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य चुनाव में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story