Haryana Election Live : हरियाणा में इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, कोई पहुंचा साइकिल से तो कोई ट्रैक्टर से, जाने पूरा अपडेट

Haryana Assembly Election 2019 Live: हरियाणा (Haryana) की 90 सीटों (90 Seats) पर एक चरण में मतदान (Voting) पूरा हो गया है। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य में प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, और आम आदमी पार्टी शामिल है। इस बार 1.7 लाख कर्मचारी मतदाताओं सहित लगभग 1.83 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लाइव अपडेट (Live Update)
हरियाणा में शाम 6 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, 61.62 फीसदी हुआ मतदान
हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका लेकिन अभी जिन मतदान केंद्रों पर मतदाता हैं वहां पर अंतिम वोट तक वोटिंग होती रहेगी।
हरियाणा की 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक हुआ 54.25 फीसदी मतदान
हरियाणा में शाम 4 बजे तक वोटर टर्नआउट के मुताबिक, 37.64 फीसदी मतदान हो गया है।
हरियाणा में दोपहर दो बजे तक 37.64 फीसदी मतदान
नूंह में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 25.52 फीसदी हुआ मतदान
दोनों राज्यों में कुल वोटिंग 19 फीसदी हुई है
रेवाड़ी जिले में कोसली के गांव लुखी में बूथ नंबर 89 पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प का मामला सामने आया है, शिकायत के बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र के नारंगी पगड़ी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
Haryana: Former Indian Hockey captain and BJP candidate from Pehowa, Sandeep Singh (in orange turban), casts his vote at a polling booth in Kurukshetra. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/zOjzGPC5Uj
— ANI (@ANI) October 21, 2019
हरियाणा में दोपहर 12 बजे तक 23.12 फीसदी हुआ मतदान
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने परिवार के साथ रोहतक के सांगी गांव में डाला वोट
#HaryanaAssemblyPolls: Senior Congress leader & former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda casts his vote at a polling booth in Rohtak. pic.twitter.com/5X2exBQPUs
— ANI (@ANI) October 21, 2019
वोटर टर्न आउट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक इतने फीसदी हुआ हरियाणा में मतदान
एएनआई के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक हरियाणा में 8.92 फीसदी हुआ मतदान
#AssemblyElections2019: Voter turnout is 8.92% & 5.77% till 10 am in Haryana & Maharashtra, respectively. pic.twitter.com/8uXKXNafoN
— ANI (@ANI) October 21, 2019
रोहतक में कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थक में सांघी गांव में महिलाओं ने नाचते हुए किया समर्थन
#WATCH Rohtak: Supporters of senior Congress leader Bhupinder Singh Hooda dance in Sanghi village, where Hooda is expected to arrive shortly. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/1cqJZ7XTme
— ANI (@ANI) October 21, 2019
करनाल में वोट डालने के बाद हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के एक अहम कर्तव्य का पालन किया है। आप लोग भी अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं अपने मित्रों, पड़ोसियों व परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करें।
Haryana CM ML Khattar after casting his vote in Karnal: Voting is underway peacefully across the state. Opposition parties including Congress have already lost and have left the battleground, their tall claims have no value. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/c15AtR1xM6
— ANI (@ANI) October 21, 2019
हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 8.73 फीसदी मतदान
#AssemblyElections2019: Voter turnout is 8.73% & 5.46% till 9 am in Haryana & Maharashtra, respectively. pic.twitter.com/Iy3nuErKcx
— ANI (@ANI) October 21, 2019
करनाल में साइकिल से वोट डालने पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा मुख्यमंत्री @mlkhattar पहुंचे करनाल। रेलवे स्टेशन से घर जाएंगे। जहां से साइकिल से वोट डालने बूथ पर जाएंगे। #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/Wu26D4qsVT
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 21, 2019
केबिनेट मंत्री अनिल विज मतदान की लाइन में दिखे
केबिनेट मंत्री @anilvijminister पहुंचे वोट डालने। अंबाला की शास्त्री कालोनी स्थित बूथ नम्बर 122 पर लाइन में लग कर डाला वोट। नियमों का पालन कर पेश की मिसाल।#HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/uiVjwmb6iK
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 21, 2019
गुरुग्राम में मास्क लगाकर लोग मतदान करने पहुंचे हैं।
प्रदूषण के बीच #Gurugram में वोट डालने निकले लोग#HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/0Hklgn5DKV
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 21, 2019
नारनौंद में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पत्नी के साथ डाला वोट, दिखाया विक्ट्री साइन
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर लेकर पहुंचे मतदान केंद्र
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ट्रेक्टर से पहुंचे मतदान करने। पत्नी मेघना चौटाला और मां नैना चौटाला के साथ सिरसा में किया मतदान।#HaryanaAssemblyPolls #HaryanaAssemblyElections2019 #haryanaelections2019 pic.twitter.com/JpZwm5tfm4
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 21, 2019
महिला रेसलर बबीता फोगाट, गीता फोगाट और उनके परिवार ने चरखी दादरी के बलाली गांव में वोट डाल दिया है। बबीता फोगाट कांग्रेस के उम्मीदवार निरपेन्द्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
Wrestlers Babita Phogat, Geeta Phogat&their family cast their vote at a polling booth in Balali village in Charkhi Dadri constituency. Babita Phogat is contesting on BJP ticket from here against Congress candidate Nirpender Singh Sangwan& JJP candidate Satpal Sangwan. #Haryana https://t.co/QQAT0gWTCU pic.twitter.com/AJ24QGWZZh
— ANI (@ANI) October 21, 2019
सोनीपत में योगेश्वर दत्त बड़ौदा से भाजपा के उम्मीदवार ने अपना वोट डाला। वो कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
Sonipat: Yogeshwar Dutt, Olympic Medallist & BJP candidate from Baroda casts his vote. He is contesting against Congress candidate Krishan Hooda. #HaryanaAssemblyPolls. pic.twitter.com/Qg5wCoGg4E
— ANI (@ANI) October 21, 2019
टिकटॉक स्टार सोनाली फोगट ने डाला वोट, आदमपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव
Haryana: TikTok star Sonali Phogat who is contesting on a BJP ticket from Adampur constituency, after casting her vote. She is up against senior Congress leader Kuldeep Bishnoi. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/1CabZLOAAT
— ANI (@ANI) October 21, 2019
हिसार में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने वोट डाला
Hisar: Haryana Pradesh Congress Committee President Kumari Selja casts her vote at polling booth number 103 in Yashoda Public School. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/kLNovytinv
— ANI (@ANI) October 21, 2019
हरियाणा के कैथल में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाल दिया है।
गुरुग्राम के बादशाहपुर में बूथ संख्या 286 पर ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मतदान बंद है।
नारनौंद के गांव माजरा के 129 नंबर बूथ की मशीन खराब होने के कारण शुरू नहीं हुआ मतदान
रादौर - भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने डाला वोट
गांव मंधार में बने बूथ नम्बर 213 पर किया मतदान
भारी मतों से जीत दर्ज करेगी भाजपा - कर्णदेव काम्बोज
मतदान के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल कारक नहीं हैं, सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।
Bhupinder Singh Hooda, Congress: Jannayak Janata Party (JJP) and Indian National Lok Dal (INLD) are not factors, the contest is between Congress & BJP. Congress will get the majority. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/3MymWnfCgo
— ANI (@ANI) October 21, 2019
चरखी दादरी के बलाली गांव में मतदान केंद्र 128-129 पर मतदान जारी है। यहां महिला रेसलर बबीता फोगट कांग्रेस के उम्मीदवार निरपेन्द्र सिंह सांगवान और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
Voting underway at polling booth 128-129 in Balali village in Charkhi Dadri constituency. Wrestler Babita Phogat is contesting on a BJP ticket from here against Congress candidate Nirpender Singh Sangwan and Jannayak Janta Party (JJP) candidate Satpal Sangwan. #Haryana pic.twitter.com/QUHBf4HxhA
— ANI (@ANI) October 21, 2019
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला वोट डालने के लिए घर से निकले
पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि घरों से बाहर निकलकर मतदाता मतदान करें
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2019
हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में 4,400 से ज्यादा उम्मीदवारों को भाग्य का होगा फैसला
Voting for Maharashtra, Haryana assembly polls today, fate of over 4400 candidates to be decided
— ANI Digital (@ani_digital) October 20, 2019
Read @ANI story | https://t.co/5gV1F3tZV5 pic.twitter.com/6xRB56xCrC
हरियाणा में 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं
Haryana polls: 1,169 candidates in fray, voting on Monday
— ANI Digital (@ani_digital) October 20, 2019
Read @ANI story | https://t.co/JLmBdu3Bps pic.twitter.com/Wowz274Nac
सुबह 7 बजे से हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू होगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में पुख्ता इंतजाम किेए गए हैं।
पूरे जिले की 90 विधानसभा सीटों के सभी केंद्रों पर पुलिस और सीआरपीएफ बलों को तैनात किया गया है।
अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। तोशाम विधानसभा अति संवेदनशील बूथ नहीं है।
लेकिन यहां फिर भी प्रशासन ने सुरक्षाबलों की कई कंपनियां तैनात की है।
हरियाणा में पार्टियां, उम्मीदवारों की संख्या, कुल मतदाता....
उम्मीदवारों की कुल संख्या
पुरुष: 1064
महिला: 104
अन्य: 1
उम्मीदवारों की पार्टी और संख्या
भाजपा: 90
बीएसपी: 87
सीपीआई: 4
सीपीआई (एस): 7
कांग्रेस: 90
राकांपा: 1
इनेलो: 81
अन्य: 434
निर्दलीय उम्मीदवार: 375
सबसे छोटा जिला: नारनौल
सबसे बड़ा जिला: बादशाहपुर
बता दें कि 2 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उससे पहले हरियाणा सरकार बनाने के लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग और मतों की गिनती का ऐलान किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS