Haryana Assembly Election: राजस्थान CM अशोक गहलोत ने नारनौल में मांगे वोट, कहा- अशोक तंवर ने कांग्रेस के साथ ठीक नहीं किया

Haryana Assembly Election: राजस्थान CM अशोक गहलोत ने नारनौल में मांगे वोट, कहा- अशोक तंवर ने कांग्रेस के साथ ठीक नहीं किया
X
Mahrashtra Assembly Election/ गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) ने अशोक तंवर (Ashok Tanwar) को जो सम्मान दिया था, उसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस के साथ बहुत बड़ा धोखा किया।

चुनाव के अंतिम चरण में हर पार्टी का उम्मीदवार चाहता है कि उसके चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेता आएं और वोट की अपील करें। शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कांग्रेस के नारनौल (Narnaul) प्रत्याशी राव नरेन्द्र सिंह (Rao Narendra Singh) के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने सैनी समाज का बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले पीरआगा व सलामपुरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा ने पूरे नहीं किए वादे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार देर शाम नारनौल के पीरआगा व सलामपुरा मोहल्ले में नारनौल से कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेन्द्र सिंह के समर्थन के लिए एक जनसभा में पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोगो से जो वायदे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए। हर वर्ग इस सरकार में दुखी है। ऐसे में अब सत्ता परिवर्तन की जरूरत है।

कांग्रेस को वोट करने की अपील

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो घोषणापत्र है, वो जनता के हित में है। इसलिए कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा में उनके द्वारा चुनावी दौरों से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारो को काफी लाभ मिला है।

अशोक तंवर ने कांग्रेस के साथ अच्छा नहीं किया

कांग्रेस पार्टी से अशोक तंवर की विदाई को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि जो उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ किया, वो ठीक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अशोक तंवर को जो सम्मान दिया था, उसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस के साथ बहुत बड़ा धोखा किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story