हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया का शर्मनाक बयान, बोले- यहां नहीं चलेगी 'भारत माता की जय'

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया का शर्मनाक बयान, बोले- यहां नहीं चलेगी भारत माता की जय
X
हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के बोल बिगडने लगे हैं।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के बोल बिगड़ने लगे हैं। राज्य में टिकट बंटवारे के घमासान के बीच कांग्रेस के गुरुग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुखबीर कटारिया ने शर्मनाक बयान दिया है।

एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान सुखबीर कटारिया ने देश से भी ऊपर अपने नेताओं को रखा है। सुखबीर कटारिया ने खुलेआम पब्लिक में कहा कि गुरुग्राम में अब भारत माता की जय नहीं चलेगी।

यहां सिर्फ सोनिया गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सुखबीर कटारिया की जय चलेगी। सुखबीर कटारिया को यह भी याद नहीं रहता है जब देश रहेगा तो सरकार रहेगी। कांग्रेस नेता के इस शर्मनाक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुखबीर कटारिया खुलेआम कैमरे के सामने जरा भी नहीं हिचके कि गुरुग्राम में भारत माता की जय नहीं चलेगी।

कौन हैं सुखबीर कटारिया

कांग्रेस ने सुखबीर कटारिया को गुरुग्राम से अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2009 का विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री बने। विधायक बनने से पहले सुखबीर कटारिया गुड़गांव गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। सुखबीर कटारिया पर बलात्कार का भी आरोप लग चुका है। उनपर धोखाधड़ी से भी चुनाव जीतने का आरोप है। इस मामले में कटारिया अब भी कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story