हरियाणा में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, जातिवाद बढ़ा : अमित शाह

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) जोर शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। अमित शाह ने आज हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है।
अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को जिक्र करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 की वहज से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गुमराह किया और उनके हाथों में हथियार दिए। कांग्रेस सरकार के दौरान आतंकवाद का चलन बढ़ना शुरू हुआ। 90 के दशक से लेकर अब तक, 40,000 से अधिक लोगों ने आतंकवाद से अपनी जान गवाई है, लेकिन कांग्रेस ने अनुच्छेज 370 को खत्म नहीं किया।
आतंकवाद का नामोनिशान नहीं रहने देंगे
पूरे देश में 300 से ज्यादा सीटों के साथ नरेंद्र मोदी जीतें। नरेंद्र मोदी ने पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 हटाकर देश की जनता को वर्षों की ख्वाहिश समाप्त की। मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर एक कठोर संदेश दिया है ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आतंकवाद का नामोनिशान इस देश के अंदर हम नहीं रहेने देंगे।
मौनी बाबा के मुंह से कोई बात नहीं निकली
अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 10 साल चली, मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी भारत में घुस कर हमारे जवानों का सर काटकर उसको अपमानित करते थे, मगर मौनी बाबा के मुंह से कोई बात नहीं निकलती थी।
आतंकियों ने जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और उरी में हमला किया तब भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना को हुक्म दिया और हमारी सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करके सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक किया।
भाजपा की सरकार आने पर विकास हुआ
हरियाणा में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई भ्रष्टाचार बढ़ा, गुंडागर्दी बढ़ी, जातिवाद बढ़ा। जब भाजपा की सरकार आई तब सबका विकास हुआ, पूरे हरियाणा का विकास हुआ और भ्रष्टाचार समाप्त हुआ।
लेकिन मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हर समाज, हर जाति का विकास करने का एक सफल प्रयास किया है। आज हरियाणा के हर घर में गैस सिलेंडर है, हरियाणा केरोसीन मुक्त हुआ है, हर घर में बिजली पहुंची है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS