भाजपा नेताओं ने गोपाल कांडा से बनाई दूरी, बोले अनिल विज- उनसे समर्थन नहीं लेगी पार्टी

भाजपा नेताओं ने गोपाल कांडा से बनाई दूरी, बोले अनिल विज- उनसे समर्थन नहीं लेगी पार्टी
X
गोपाल कांडा (Gopal Kanda) से समर्थन लेने की खबरों से चौतरफा घिरी भाजपा (BJP) के कई बड़े नेताओं के बयान सामने आए हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की प्रतिक्रिया दी है।

गोपाल कांडा (Gopal Kanda) से समर्थन लेने की खबरों की बीच भाजपा (BJP) ने इसका खंडन किया है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि गोपाल कांडा को सरकार मे शामिल करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। भाजपा सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन भी नहीं लेगी।

रविशंकर प्रसाद बोले भाजपा नहीं लेगी कांडा का समर्थन

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गोपाल कांडा से समर्थन लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा जजपा और अन्य 6 निर्दलीय विधायकों से समर्थन लेगी। गोपाल कांडा का समर्थन सरकार बनाने के लिए नहीं लिया जाएगा। इससे पहले भाजपा हरियाणा के इंचार्ज अनिल जैन ने कहा था कि गोपाल कांडा का समर्थन लिया जाएगा या नहीं इस पर भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला होगा।

गोपाल कांडा ने दिया था बिना शर्त समर्थन

गौरतलब हैं लोकहित जनता पार्टी के नेता गोपाल कांडा के भाजपा को समर्थन देने के लिए दिल्ली पहुंचने की खबरे सामने आई थीं। गोपाल कांडा ने भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही थी। जिसके बाद कई भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। भाजपा नेता उमा भारती ने पार्टी को अपनी नैतिकता बनाए रखने की सलाह दी थी। बता दें कि गोपाल कांडा पर दुष्कर्म और मर्डर सहित कई संगीन अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं। जिनकी जांच चल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story