हरियाणा के इतिहास में पांच साल पूरा कर दूसरी बार सीएम बनने वाले मनोहर लाल खट्टर पहले गैर कांग्रेसी नेता, जानें खास बातें

हरियाणा के इतिहास में पांच साल पूरा कर दूसरी बार सीएम बनने वाले मनोहर लाल खट्टर पहले गैर कांग्रेसी नेता, जानें खास बातें
X
हरियाणा राजनिति (Haryana Assembly Elections) में मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal Khattar) दोबारा लगातार मुख्यमंत्री (CM) बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी सीएम होंगे। वह 27 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाने का फैसला किया है। मनोहर लाल 27 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई गैर-कांग्रेसी नेता पांच साल तक सरकार चलाने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेसी बंसी लाल अपना पांच साल कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सीएम बने। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक लगातार मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसके बाद विधान सभा चुनाव 2014 में भाजपा ने उनको करारी शिकस्त देते हुए सरकार बनाई थी। इससे पहले बंसी लाल मई 1968 से नवंबर 1975 तक कांग्रेस पार्टी से सीएम रहे हैं। 2014 से यहां मनोहर लाल खट्टर सीएम हैं। अब मनोहर लाल खट्टर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। जिसकी औपचारिकता मात्र ही शेष रह गई हैं। रविवार को उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही वह भी समाप्त हो जाएगी।

लालों की राजनीति का गढ़ रहा हरियाणा

वैसे तो हरियाणा लालों की राजनीति का गढ़ रहा है यहां चौधरी देवी लाल, बंसी लाल और भजन लाल सहित कई ऐसे नेता रहे हैं। जिनकी सूबे की राजनीति में जबरदस्त पकड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद इनमें में से बंसी लाल ही एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं। जिन्होंने पांच साल सत्ता में पूरे करने के बाद दोबारा वापसी की थी। अब इन लालों की राजनीति मे एक नया नाम मनोहर लाल का जुड़ गया है। जिसकी सूबे की राजनीति में मजबूत पकड़ मानी जाती है। वह भाजपा को बहुमत दिलाने में भले ही सफल न रहे हों लेकिन सूबे में दूसरी बार सरकार बनाने में जरूर सफल रहेंगे। जो कि भाजपा की राज्य में अन्य राज्यों की अपेक्षा कमजोर काडर को देखते हुए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story