हरियाणा चुनाव: ओपिनियन पोल में लोगों की पहली पसंद अब भी खट्टर, जानें दूसरे पर कौन

हरियाणा चुनाव: ओपिनियन पोल में लोगों की पहली पसंद अब भी खट्टर, जानें दूसरे पर कौन
X
चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टीया तेजी से अपना काम शुरू करने में जुट गई हैं। हाल ही में सामने आई ओपिनियन पोल ने भाजपा और सीएम खट्टर की जीत का दावा किया है।

चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टीया तेजी से अपना काम शुरू करने में जुट गई हैं। दोनों राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। लेकिन अब हरियाणा में लगातार ओपिनियन पोल हो रहे हैं कि आखिर हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी और कौन होगा सीएम।

एबीपी न्यूज-सी-वोटर का ओपिनियन पोल

हाल ही में एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ एक ओपिनियन पोल किया है। जिसमें प्रदेश की जनता से कुछ सवाल पूछे गए हैं। इन सर्वे से जनता की नब्ज को टटोला जाता है कि आखिर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन जनता की पसंद का पहला नेता है। जिसके ऊपर वो विश्वास करती है।

ओपिनियन पोल में जनता का कौन सीएम उम्मीदवार

ओपिनियन पोल के मुताबिक, हरियाणा में लोगों की पसंद अब भी सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं। सर्वे में खट्टर को लोगों ने 48 फीसदी पसंद किया है। ये लोग एक बार फिर सत्ता की कमान खट्टर को सौंपने की इच्छुक हैं। लोगों से सवाल पूछा गया कि किस नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद करेंगे?

दूसरी तरफ जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी पसंद किया है लेकिन उनको लोगों ने 12.6 फीसदी पसंद किया है। इसके अलावा तीसरे नबंर जननायक जनका पार्टी के प्रमुख चेहरा दुष्यंत चौटाला को 11.1 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

अन्य नेता भी हैं सीएम की रेस में

अगर अन्य नेताओं की बात करें तो इसमें अशोक तंवर को 4.3 और अभय चौटाला को 1.7 फीसदी, दीपेंदर हूडा को 1.3, ओम प्रकाश चौटाला को 1 फीसद लोगों ने सीएम बनने की इच्छ जताई है।

ये हैं प्रमुख हेडलाइंस

1. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त का संकेत

2. ओपिनियन पोल में भाजपा को 78 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में 90 विधानसभा सीटें हैं।

3. मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर पहली पसंद और दूसरी पसंद भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं जो पहले भी राज्य की संमान कांग्रेस पार्टी से संभाल चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story