करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का सरकार पर तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का सरकार पर तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर
X
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किया

हरियाणा के करनाल बसताड़ा टोल (Karnal Bastara Toll of Haryana) पर किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद विपक्षी दल खट्टर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश स्तरीय बैठक थी। जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) भी पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किया और सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का! वहीं एक दिन पहले भी राहुल ने केंद्र पर निशाना साधा और किसान आंदोलन के 9 महीने होने पर कहा कि 9 महीनों से केंद्र के काले कानून के खिलाफ किसानों की क्रांति बढ़ रही है। संघर्ष जारी है।

वहीं दूसरी तरफ किसानों पर हुए लाठीजार्च के बीच सोशल मीडिया पर किसानों की खून बहती तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीर हरियाणा के करनाल बसताड़ा टोल आंदोलित किसानों की है। वहां आंदोलन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज किया। पुलिस ने पहले किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो सभी नहीं माने। उसके बाद लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फट गए और खून बहाया गया। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद राज्य के 10 जिलों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

Tags

Next Story