हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा के साथ इन 17 राज्यों में होंगे उपचुनाव, जानें कितनी सीटें

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा के साथ इन 17 राज्यों में होंगे उपचुनाव, जानें कितनी सीटें
X
चुनाव आयोग (Election Comission) ने हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनावी के साथ ही 17 राज्यों खाली सीटों पर उपचुनाव (byPolls) के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार को आगामी हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनावी के, अधिसूचना, नॉमिनेशन फाइल, मतदान और परिणाम की तारिखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने 17 राज्यों के लिए उपचुनाव (ByPolls) की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों राज्यों की तारीख के ऐलान के साथ ही कहा कि 21 अक्टूबर को 17 अन्य राज्यों में उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश प्रदेश समेत 21 राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों में इतनी सीटों पर होंगे उपचुनाव

अरुणाचल प्रदेश- 1

असम- 4

बिहार- 1

छत्तीसगढ़- 1

गुजरात- 4

हिमाचल- 2

कर्नाटक- 15

केरल- 5

मध्य प्रदेश- 1

मेघालय- 1

ओडिशा- 1

पुडुचेरी- 1

पंजाब- 4

राजस्थान- 2

सिक्किम- 3

तमिलनाडु- 2

तेलंगाना- 1

उत्तर प्रदेश- 11

ये है वो 17 राज्य जिनमें 65 सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान उपचुनाव नहीं होंगे। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र प्रमुख राज्य हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में 90 सीटें हैं और महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। दोनों राज्यों में मतगणना 24 अक्टूबर को होनी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story