हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा : कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की आरती में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले- यहां आएगी हमारी सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा रविवार को करनाल से होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। दोपहर विश्राम के बाद कुरुक्षेत्र में जिरबड़ी से भारत जोड़ो यात्रज्ञ दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुई, जोकि सांय 6:30 बजे पुराना बस अड्डा पर समाप्त हुई। कुरुक्षेत्र में तीन घंटे की यात्रा के दौरान राहुल गांधी साढ़े 9 किलोमीटर पैदल चले। पुराना बस अड्डा पर यात्रा समाप्त करके राहुल गांधी कार से पवित्र ब्रह्मसरोवर में आरती में शामिल हुए।
हरियाणा के ये प्रमुख नेता हो रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
प्रतापगढ़ में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। कहीं परम्परागत नृत्य से तो कहीं शंख बजाकर भारत जोडो यात्रा क स्वागत किया गया। भारी संख्या में महिलाएं यात्रा के स्वागत के लिए अपने घरों के बाहर दिखाई दी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा लगातार कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।
राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इससे पहले राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से हरियाणा पहुंची यात्रा को यहां बेहद ऊजार्वान और जोशीला स्वागत मिला। हरियाणा में संगठन की ताकत दिखायी दे रही है। उन्होंने सभी हरियाणावासियों का प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, इसमें कोई शक नहीं। मुझे दिलचस्पी इस बात में है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आए तो वो किसानों की सरकार हो, सबकी इज्जत करने वाली, सबकी बात सुनने वाली सरकार हो।
विभिन्न जगहों पर कार्यकताओं ने किया स्वागत
दूसरे चरण के तीसरे दिन रविवार को भारत जोड़ों यात्रा करनाल से कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पिपली-कुुरुक्षेत्र मार्ग पर विभिन्न जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। झिरबड़ी में भारत जोड़ो यात्रा पहुुंचने पर राहुल गांधी का शंखनाद से स्वागत किया गया। उमरी चौक पर जंगम जोगी ने शिव स्तुति से राहुल गांधी का स्वागत किया। पिपली चौक पर बीन व बांसुरी की स्वर लहरियों से भारत जोड़ों यात्रा का स्वागत किया। सेक्टर 7 के कट पर यात्रा के स्वागत क के लिए विशेष हरियाणवी चौपाल सजाई गई। सेक्टर 7 के समीप राहुल गांधी करीब 20 मिनट तक चाय के लिए भी रूके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा रीना वाल्मीकि, कांग्रेस नेत्री सुनीता नेहरा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, राहुल प्रियंका सेना के जिलाध्यक्ष सुधीर चुघ, कृष्ण गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वाहन चालक रहे परेशान
भारत जोड़ो यात्रा शाम करीब साढ़े 4 बजे पिपली चौक पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मध्यनजर दोपहर एक बजे ही पिपली से शहर की तरफ आने वाले मार्ग को बंद कर दिया। इस कारण वाहन चालक दिनभर परेशान रहे। वाहनों का रूट डायवर्ट किए जाने के कारण लंबा चक्कर लगाना पड़ा। वही यात्रा के दौरान जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस के रहे पुख्ता प्रबंध
पुलिस प्रशासन द्वारा भारत जोड़ों यात्रा के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए जीटी रोड सहित शहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। इस दौरान कुरुक्षेत्र शहर से गुजरने वाले वाहनों का रुट डायवर्ट किया गया। दोपहर एक बजे से लेकर रात 7 बजे तक पिपली-कुरुक्षेत्र का एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में 8 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व 20 उप पुलिस अधीक्षकों की देख-रेख में करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे। वीवीआईपी की सुरक्षा के पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भी तैनात किया गया।
प्रतापगढ़ में कंटेनर में गुजरेगी सर्द रात
राहुल गांधी यात्रा के दौरान करीब 60 कंटेनर साथ लिए हुए हैं और वे उन्हीं में ही विश्राम करते हैं। धर्मनगरी में ब्रह्मसरोवर आरती के बाद राहुल गांधी प्रतापगढ़ स्थित पूर्व सांसद नवीन जिंदल के प्रतिष्ठान पर पहुंचेंगे, जहां वे अपने साथ लाए कंटेनर में ही रात को विश्राम करेंगे और सुबह छह बजे रवाना होंगे। 9 जनवारी को यात्रा गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। शाहाबाद में लंच करने के बाद यात्रा नई अनाज मंडी अंबाला पहुंचेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS