Hathras Gangrape: योगी राज में बीते एक महीने में सामने आईं रेप और गैंगरेप की ये 5 बड़ी वारदातें

Hathras Gangrape: योगी राज में बीते एक महीने में सामने आईं रेप और गैंगरेप की ये 5 बड़ी वारदातें
X
उत्तर प्रदेश में आए दिन रेप और गैंगरेप की वारदातें सामने आ रही हैं। आज मंगलवार को हाथरस में 15 दिन पहले हुई गैंगरेप की शिकार लड़की ने दिल्ली के एक अस्पताल में दमतोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश में आए दिन रेप और गैंगरेप की वारदातें सामने आ रही हैं। आज मंगलवार को हाथरस में 15 दिन पहले हुई गैंगरेप की शिकार लड़की ने दिल्ली के एक अस्पताल में दमतोड़ दिया। हाथरस गैंगरेप में 19 साल की लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। जीभ काट दी और फिर दुपट्टे से गला घोंटा। बीते 14 सितंबर की ये घटना है। वहीं पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हाथरस गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की को बेहद गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसे कई फ्रैक्चर हुए थे और उसकी जीभ कट दी गई थी। घटना तब हुई जब लड़की हाथरस में अपने परिवार के साथ एक खेत में काम कर रही थी। उसके बाद उसे दुपट्टे से खींचकर खेतों में ले जाया गया। इस बीच बलात्कार पीड़िता के परिवार ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर शुरू में मदद नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन और उसकी मां जब खेतों में घास काट रही थीं, तब 5 लोग उनके पीछे से आ रहे थे। इस पूरी वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया है।

गोरखपुर गैंगरेप

इसी महीने यूपी के गोरखपुर में एक 17 साल की नाबालिक लड़की को पहले किडनैप किया और फिर गैंगरेप की वारदत को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बलिया रेप

इसी महीने उत्तर प्रदेश के बलिया में भी एक लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

सीतापुर में नाबालिग से गैंगरेप

यूपी के सीतापुर में भी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने उसी रात आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस और आरोपियों के के बीच एनकाउंटर हुआ था। फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। मुख्य आरोपी आसिफ सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

बाराबंकी में गैंगरेप

यूपी के बाराबंकी में गैंगरेप का मामला सामने आया था। ये पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर अलीपुर गांव का था। जहां शौच के लिए घर से बाहर आई नाबालिक के साथ हथियार के बल पर बारी बारी से गैंगरेप किया। गैंगरेप किया और धमकी दी। इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने के आरोप लगे।

Tags

Next Story