पूर्व मंत्री एचके कुमारस्वामी को JDS का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया

पूर्व मंत्री एचके कुमारस्वामी को JDS का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया
X
कर्नाटक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के चीफ एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को जानकारी दी है कि एचके कुमारस्वामी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।

कर्नाटक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के चीफ एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को जानकारी दी है कि एचके कुमारस्वामी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एएच विश्वनाथ ने तुमकुरु से लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दे दिया। मैंने 5 बार के विधायक और पूर्व मंत्री एचके कुमारस्वामी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मधु बंगारप्पा जेडीएस के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। हमने केवल एक ही कार्यकारी अध्यक्ष रखने का फैसला किया है, कई कार्यकारी अध्यक्ष का कोई सवाल ही नहीं है। निखिल कुमारस्वामी पार्टी के नए युवा विंग अध्यक्ष होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story