स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को दिया करार जवाब, बोले- "Vaccine की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है"

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया (Health and Family Welfare Minister Mansukh Mandaviya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना चला गया लेकिन वैक्सीन की किल्लत नहीं गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के मामले कम हुए लेकिन वैक्सीन की रफ्तार बढ़ी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी के दवारा लगाए गए वैक्सीन की किल्लत के आरोप पर कहा कि देश में सिर्फ जुलाई महीने में ही 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उम्मीद है कि अगस्त महीने में इसमें और भी तेजी से रफ्तार देखने को मिलेगी। हमें और देश के लोगों को स्वास्थ्यकर्मिटों पर गर्व है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी को भी अटैच किया है। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जुल्ई का महीना भी चला गया है, लेकिन देश से वैक्सीन की कमी नहीं गई है।
24 घंटे में 60 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगी
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर देश में 60 लाख 15 हजार 842 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जबकि 31 जुलाई तक देश में 47,02,98,596 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान सिर्फ 41 हजार नए मामले सामने आए। 541 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS