Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा -16 राज्यों में है सबसे ज्यादा रिकवरी रेट, हर्ड इम्यूनिटी हो सकती है संभव

Coronavirus: देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में हर्ड इम्यूनिटी के बारे में काफी चर्चा हो रही है। जानकारों का मानना है कि देश में संक्रमितों की संख्या में इस प्रकार से वृद्धि होना हर्ड इम्यूनिटी की ओर इशारा हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस थ्योरी को देश में आजमाने का खंडन किया है। वहीं भविष्य में इसके संभव होने का अनुमान भी लगाया है।
हर्ड इम्यूनिटी संभव
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमारे देश के साइज और जनसंख्या को देखते हुए हर्ड इम्यूनिटी एक बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। हर्ड इम्यूनिटी को भारत में इम्यूनाइजेशन के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। तो ऐसा माना जा सकता है कि भविष्य में हर्ड इम्यूनिटी के दरवाजे खुल सकते हैं। लेकिन हमें अच्छे तरीके से कोविड के व्यवहार को फोलो करते रहना होगा।
तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल में
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव आर भूषण ने कहा कि इस समय तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल की स्टेज पर हैं। ये तीनों यूएस, यूके और चीन में बन रहे हैं। वहीं भारत में स्वदेशी रूप से दो वैक्सीन को तैयार किया गया है। ये वैक्सीन फेज वन और टू के क्लीनिक ट्रायल में हैं।
16 राज्यों में देश की औसत से अच्छा रिकवरी रेट
उन्होंने कहा कि इस समय 16 राज्यों में देश की कुल औसत से भी अच्छा रिकवरी रेट है। इनमें से दिल्ली में 88 प्रतिशत, लद्दाख में 80 प्रतिशत, हरियाणा में 78 प्रतिशत, तेलंगाना में 74 प्रतिशत, तमिनलाडू और गुजरात में 73 प्रतिशत, राजस्थान में 70 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 69 प्रतिशत और गोवा में रिकवरी रेट 68 प्रतिशत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS