कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की जनता को दी कड़ी चेतावनी, 100 से 125 दिन बहुत क्रिटिकल

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की जनता को दी कड़ी चेतावनी, 100 से 125 दिन बहुत क्रिटिकल
X
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई चेतावनी में साफ कहा है कि आने वाले 100 से 125 दिन भारत के लिए बहुत ही क्रिटिकल होने वाले हैं।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार केंद्र सरकार चेतावनी जारी कर रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई चेतावनी में साफ कहा है कि आने वाले 100 से 125 दिन भारत के लिए बहुत ही क्रिटिकल होने वाले हैं। ऐसे में सभी को कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि भारत के 73 जिलों में अभी भी चिंता की स्थिति बनी हुई है। इन जिलों में रोजाना 100 से ज्‍यादा कोरोना केस दर्ज हो रह हैं। साथ ही बताया कि कम से कम देश के 47 जिलों में पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि अगले 100-125 दिन इस मामले में बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं कि देश में तीसरी लहर की चिंताओं के बीच कोविड की स्थिति कैसे आगे बढ़ेगी। मंत्रालय ने कहा कि हालांकि कोविड की दूसरी लहर अभी भी थम गई है। लेकिन 73 जिले अभी भी अलर्ट पर हैं। जहां हर दिन 100 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। हाल के दिनों में देश में कोरोना के मामलों में कमी की दर धीमी हुई है। लेकिन अब तीसरी लहर की चेतावनी दी जा रही है।

पीएम मोदी ने की कई मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत

इस बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। पीएम मोदी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसी के जरिए बातचीत की। जहां कई जिमों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश महामारी के साथ अपनी लड़ाई में एक बिंदु पर खड़ा है। जहां आशंकाएं हैं। तीसरी लहर के लिए अभी हमें और मेहनत करनी है।

Tags

Next Story