स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा - भारत में 88.6 प्रतिशत रिकवरी रेट, सिर्फ 6 राज्यों से 64 फीसदी एक्टिव मामले

भारत में कोरोना संक्रमण घटता हुआ नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि देश में कोरोना रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं सिर्फ 6 राज्यों से 64 फीसदी एक्टिव मामले सामने आए हैं।
इन राज्यों से 64 फीसदी मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में एक्टिव केसों की संख्या लगातार घट रही है। अभी देश में केवल 9.8 प्रतिशत ही एक्टिव केस हैं। वहीं इनमें से सिर्फ 6 राज्यों से ही देश में 64 प्रतिशत एक्टिव मामले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पॉजिटिव मामलों में भी कमी देखी जा रही है। अभी पॉजिटिविटी रेट घटकर 7.9 प्रतिशत हो गया है। अभी इसके और घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा देश में रिकवरी रेट भी काफी बेहतर होता जा रहा है। अभी तक देश में 67 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश में मृत्यु दर घटकर 1.52 प्रतिशत पहुंच गया है।
बेड की भी दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देस में अभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की 2,65,046 है। आईसीयू बेड 77,136 हैं और कुल वेंटिलेटर बेड 39,527 है। इसके अलावा इस समय प्रति 10 लाख की आबादी में पिछले 7 दिनों में केवल 310 नए केस सामने आए हैं। दुनियाभर में औसत 315 लोग प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS