स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल बोले- बीते 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62 प्रतिशत दर्ज किया गया, पढ़ें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल बोले- बीते 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62 प्रतिशत दर्ज किया गया, पढ़ें पूरी डिटेल
X
3 मई को देश में 17.13 प्रतिशत थे अब वह सिर्फ 6.73 प्रतिशत रह गए हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। आज एक दिन में देश में 1.3 लाख सक्रिय मामलों में कमी दर्ज़ की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई हिंदी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे ज़िले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज़ किए जा रहे थे। ऐसे ज़िले अब 295 रह गए हैं।

3 मई को देश में 17.13 प्रतिशत थे अब वह सिर्फ 6.73 प्रतिशत रह गए हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। आज एक दिन में देश में 1.3 लाख सक्रिय मामलों में कमी दर्ज़ की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं।

16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62 प्रतिशत दर्ज़ की गई है। देश में 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज़ की जा रही है। अब तक देश में 21.6 करोड़ वैक्सीन डोज़ दी जा चुकी हैं। 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में 15.48 करोड़ डोज़, हेल्थकेयर को 1.67 करोड़ डोज़ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2.42 करोड़ डोज़, 18-44 आयु वर्ग को 2.03 करोड़ डोज़ दी जा चुकी हैं।

1.26 लाख से ज्यादा केस आए

www.covid19india.org की वेबसाइट के द्वारा जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 2,781 मौतें हो चुकी हैं और 1.26 लाख नए केस सामने आए हैं। यह पिछले 55 दिन में सबसे कम आंकड़े हैं। बीते 24 घंटे में सामने आई रिपोर्ट बताती है कि 1,26,649 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद पूरे देश में अब तक 2,81,73,655 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अभी भी देश में 18,90,975 मरीज एक्टिव हैं।

Tags

Next Story