आम आदमी को मिली राहत, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई रेट लिस्ट

आम आदमी को मिली राहत, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई रेट लिस्ट
X
वित्त वर्ष 2023-24 में बड़ी राहत भरी खबर मिल रही है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमतों में संशोधन किया है। जानें अब क्या हैं, नए रेट्स...

वित्त वर्ष 2023-24 में बड़ी राहत भरी खबर मिल रही है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमतों में संशोधन किया है। 1 मई 2023 से कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG gas cylinder) की कीमतों में 171.50 रुपये की कमी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जो दाम लोग पहले चुका रहे थे, वे ही दाम अब मई के महीने में भी चुकाने होंगे।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG gas cylinder) की कीमत अब 1856.50 रुपये होगी। बता दें कि इस साल एक मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया गया था।

Also Read: LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर 92 रुपये हुआ सस्ता, जानें अपने शहर के नए रेट्स

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें गिरी

देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG gas cylinder) के दाम में कटौती की गई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कोलकाता और आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171.5 रुपये तक गिर गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी के बाद अब राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1856.50 रुपये, कोलकाता में 1960.50 रुपये और मुंबई में 1808.50 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 171 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ ही वहां पर नए रेट 2021.50 रुपये हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर लोगो को उसी दर पर मिलता रहेगा। इसमे किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

Tags

Next Story