भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लगता है भारी-भरकम जुर्माना

भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने  पर लगता है भारी-भरकम जुर्माना
X
देश के कई राज्यों में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू हो गया है। ऐसे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों को भारी भरकम जुर्माने का भुगतान करना पड़ रहा है। लेकिन भारत एकमात्र देश नहीं है जहां इतना यातायात के नियमों के उल्लंघन पर इतना जुर्माना लगाया रहा है, दुनिया के इन देशों में यातायात के नियमों में काफी सख्ती है।

अगर संयुक्त राज्य अमेरिका की बात करें तो वहां के यातायात के नियमों के मुताबिक शराब पीकर वाहन चालने पर एकसाल तक लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा अमेरिका में वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन पर बात करने पर दस हजार रूपये डॉलर का जुर्माना होता है। ये रकम भारत के करीब सात लाख 23 हजार के बराबर है। भारत में इसी नियम के उल्लंघन पर अब 10000 रुपये तक है।

वहीं रूस में सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाने भारी जुर्माना लगता है। यहां आप गंदी गाड़ी लेकर भी सड़क पर नहीं निकल सकते। इसके अलावा वाहन चलाते वक्त ड्राइवर और गाड़ी में बैठे अन्य सदस्यों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। यहां भी फोन पर बात करते वाहन चालने पर जुर्माना लगाया जाता है। शराब पीकर वाहन चलाने पर करीब 54000 रूपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। यही नहीं तीन साल तक के लिए चालक का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाता है।

इसके अलावा दुबई में यातायात के नियमों पर काफी सख्ताई है। गंदी गाड़ी होने पर भी जुर्माना लग जाता है। शराब पीकर वाहन चलाने पर पांच हजार डॉलर यानी करीब 10000 रूपए तक का जुर्माना लगता है। जबकि फोन पर बातचीत करते हुए वाहन चलाने पर छह महीने की सजा तक का प्रावधान है। इसके अलावा करीब 71996 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। यहां शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन महीने की जेल और पांच हजार डॉलर जुर्माना लगाया जाता है।

जबकि सिंगापुर में भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी भरकम जुर्माना लगता है। यहां शराब पीकर वाहन चलाने पर करीब 359822 रुपये तक का जुर्माना लिया जाता है। जबकि वाहन चलाते वक्त फोन पर बातचीत करने पर 71,966 रूपये तक का जुर्माना लगता है। जबकि शराब पीकर वाहन चलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना और तीन महीने की जेल हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story