Gujarat में बारिश ने मचाई भारी तबाही, Navsari में सड़क पर बह रहे सिलेंडर

Gujarat में बारिश ने मचाई भारी तबाही, Navsari में सड़क पर बह रहे सिलेंडर
X
Heavy Rain In Gujarat: गुजरात (Gujarat) में फिलहाल बारिश का कहर जारी है। राज्य के साैराष्ट्र और दक्षिणी हिस्से के ज्यादातर इलाके इस समय जलमग्न हैं। सड़कों और हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन गई है, मकानों में पानी घुस चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

Heavy Rain In Gujarat: इस समय गुजरात में बारिश ने कहर बरपा रखा है। फिलहाल यहां मानसून का तीसरा चक्र चल रहा है। 19 जुलाई से सौराष्ट्र (Saurashtra) और दक्षिण गुजरात (South Gujarat) में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश की 75 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि नवसारी जिले में 4 घंटे में हुई 13 इंच बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

राज्य के गहराई वाले इलाकों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। इन इलाके के कई घरों में पानी घुस चुका है। सड़क और हाईवे तक जलमग्न हो चुके हैं। इस कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। गिरनार पर्वत पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण इस समय कालवा नदी उफान पर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग की विभाग की तरफ से आज नवसारी, वलसाड और भावनगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।


बाढ़ में फंसे लोगों को बांटा जा रहा खाने-पीने का सामान

दक्षिणी गुजरात में आने वाले प्रमुख जिले नवसारी (Navsari) में बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। शहर से लेकर गांव तक डूबे हुए हैं। ज्यादातर लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं। इसके अलावा शहर के एक वेयर हाउस में रखें गैस सिलेंडर सड़क पर भरे पानी में बहते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को प्रशासन की तरफ से खाने-पीने का सामान बांटा जा रहा है। 22 जुलाई के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


भावनगर के शत्रुंजय बांध के खोले गए सभी 20 गेट

सौराष्ट्र के प्रमुख शहर भावनगर (Bhavnagar) की हालत भी बारिश से भयावह हो गया है। शहर की जीवनरेखा और सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शत्रुंजय बांध शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया है। इसके कारण बांध के 20 गेट एक फीट तक खोल दिए गए हैं। अभी भी डैम में तेजी से लगातार पानी आ रहा है। इस कारण इलाके के 17 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में 40 यात्रियों से भरी बस फंसी, बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीमें

जामनगर की सड़काें पर भरा तीन फीट पानी

गुजरात के औद्योगिक शहरों में शुमार जामनगर (Jamnagar) में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इस वजह से शहर के कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है। शहर की ज्यादातर सड़कें और हाईवे पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में अभी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Tags

Next Story