हाई अलर्ट : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का अंतिम दिन, सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या को तीन जोन में बांटा गया

अयोध्या विवाद (Ayodhya Dispute) मामले में सुनवाई का आज अहम दिन है। इस मामले में आज सुनवाई का 40वां और आखिरी दिन है। संभावित फैसले पहले ही अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
वैसे तो अयोध्या में हाई सिक्योरिटी रहती है पर इस समय अयोध्या विवाद मामले में सुनवाई आखिरी दिन इसलिए हालात ज्यादा संवेदनशील हैं। इस को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, डीजीपी ओपी सिंह के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार दौरा किया।
अयोध्या को तीन जोन में बांटा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या को सुरक्षा के लिहाज से तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें, रेड जोन, यलो जोन और ब्लू जोन है। रेड जोन में विवादित स्थल की सुरक्षा है। यहां पर सुरक्षाबल आधुनिक हथियारों और वॉच टॉवर लैस हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है।
अयोध्या में दाखिल होने के सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पीएसी की 47 कंपनियां को तैनात किया गया है। खबर है कि जल्द ही पीएसी की 200 कंपनियां और अर्द्धसैनिक बलों और तैनात किया जाएगा।
अयोध्या केस में 6 अगस्त से लगातार सुनवाई
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच 6 अगस्त 2019 से लगातार अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही है। आज सुनवाई का 40वां और आखिरी दिन है। हिंदू पक्ष के वकील परासरण ने कोर्ट में 39वें दिन की सुनवाई के दौरान दलील देते हुआ कहा कि अयोध्या में 50 से 60 मस्जिद हैं, मुस्लिम समाज के लोग कहीं पर भी नमाज पढ़ सकते हैं। पर यह जन्मस्थान है, इसे बदला नहीं जा सकता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS