Himachal Election Result: कांग्रेस ने जीता हिमाचल, बीजेपी एक प्रतिशत वोट शेयर से हारी, आप का नहीं खुला खाता

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। हिमाचल में सभी 68 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली हैं, वहीं बीजेपी को 25 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो खाता भी नहीं खुल सका। वहीं वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को जहां 43.90 प्रतिशत वोट शेयर मिला, वहीं कांग्रेस को 43.90 प्रतिशत वोट शेयर मिला। इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी का वोट शेयय महज 0.90 प्रतिशत रहा। बता दें कि राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इस मुकाबले में कुल 412 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर था। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी थे। हिमाचल चुनाव की मतगणना से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िये...
हिमाचल | बीजेपी | कांग्रेस | आप | अन्य |
68/68 | 25 | 40 | 00 | 03 |
* कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बोले - हिमाचल की जनता से किया हुआ हर वादा निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं जीत की बधाई भी दी है।
* कांग्रेस ने 32, भाजपा ने 18 और 3 सीटों पर निर्दलीय ने जीत की दर्ज कर ली है।
* भाजपा ने 16, कांग्रेस ने 28 और 3 सीटों पर निर्दलीय ने जीत की दर्ज।
* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थोड़ी देर में देंगे राज्यपाल को इस्तीफा।
I respect people's mandate & I want to thank PM & other central leadership during last 5 yrs. We'll stand for the development of the state irrespective of politics. We'll analyse our shortcoming and improve during the next term: Outgoing CM Jairam Thakur #HimachalElectionResult pic.twitter.com/oiEvnqI9sR
— ANI (@ANI) December 8, 2022
* हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हार मान ली है। इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं दी और जनता का धन्यवाद किया है।
* भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 6 और 1 सीट पर निर्दलीय ने जीत की दर्ज।
* भाजपा 25, कांग्रेस 40 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रवि ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
* कांगड़ा में छत का हिस्सा गिरने से EVM टूटीं, काउंटिंग रुकी
* भाजपा 28, कांग्रेस 37 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* धर्मशाला विधानसभा सीट के तीसरे राउंड में काउंटिंग के दौरान एक मशीन में गड़बड़ी आ गई।
* ऊना जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
* हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार राकेश कुमार जीत गए हैं।
BJP candidate Rakesh Kumar wins from Sundernagar Assembly constituency in #HimachalPradesh, as per Election Commission of India pic.twitter.com/sV7VoMVmDz
— ANI (@ANI) December 8, 2022
* भाजपा 26, कांग्रेस 39 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस आगे चल रही है।
* भाजपा 28 सीटों पर और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* भाजपा 30, कांग्रेस 34 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* कसौली, अर्की, दून और सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस आगे चल रही है।
* बंजार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हितेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। इस बार के चुनाव में निर्दलीय ही राज्य की सत्ता तय करने में अहम भूमिका में दिख रहे हैं।
* नालागढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर आगे चल रहे है।
* भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही निर्दलीय 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* शिमला शहरी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश जनारथा तीन हजार 449 मतों से सबसे आगे चल रहे हैं।
* जिला सोलन की दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी को 3769 वोट मिले हैं।
* मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रुझानों के मुताबिक अपनी सिराज विधानसभा सीट पर करीब 14,921 मतों से आगे चल रहे हैं।
* पांवटा साहिब से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 5157 मत मिले हैं।
* जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी चेतन बरागटा 502 मतों से आगे चल रहे हैं।
* रुझानों के मुताबिक ही नतीजे आए तो प्रदेश में सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में होगी।
* बहुमत के लिए 35 सीट की जरूरत है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कांगेस अभी 32 और बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* प्रदेश की सभी 68 सीटों के आए रुझान बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है।
* भाजपा 33 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
* रुझानों के मुताबिक भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
* भाजपा 27 सीटों पर और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप को अभी तक एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।
* हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी अभी तक खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।
* भाजपा को 26 और कांग्रेस को भी 28 सीटें मिली हैं। वहीं 5 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।
* हिमाचल प्रदेश में शुरूआत से ही रिवाज रहा है कि यहां हर पांच साल में सत्तारूढ़ दल बदल जाता है। बीजेपी और कांग्रेस यहां बारी-बारी लंबे समय से 5-5 साल तक सत्ता में रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की 68 सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है।
* हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों कांग्रेस को बढ़त
* भाजपा को 20 और कांग्रेस को भी 17 सीटें मिली हैं। वहीं 3 सीटें अन्य के खाते में आ रही हैं।
* शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा 10 और कांग्रेस भी 10 सीटें
यहां भी जान सकते हैं रुझान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान वेब पोर्टल, एप्लिकेशन जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप भी उपलब्ध हैं। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस चुनाव में हुआ था रिकॉर्ड मतदान
भाजपा जहां इस बार सरकार दोहराने के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं कांग्रेस नहीं चाहती कि हिमाचल हर चुनाव में पार्टी बदलने का रिवाज न बदले। बता दें कि हिमाचल के लोगों ने इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड 75.6 फीसदी मतदान किया है। जनता का आशीर्वाद किस पार्टी को कितना मिलेगा, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS