हिमाचल चुनाव 2022: AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसे मिली टिकट

हिमाचल चुनाव 2022: AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसे मिली टिकट
X
आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे पहला नाम राजन सुशांत का है। आम आदमी पार्टी की पहली सूची में चार नेताओं को जारी किया गया है।

आम आदमी पार्टी ने फतेहपुर से पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद राजन सुशांत को मैदान में उतारा है। वहीं पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर, नगरोटा से उमाकांत डोगरा और लाहौल-स्पीति से सुदर्शन जसपा को टिकट दिया है। आप ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अभी तक बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आप ने गुजरात में भी अपने उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है।





जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी जल्द ही अन्य सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। ताकि उम्मीदवारों को अपने प्रचार के लिए अधिक समय मिल सके।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो सूचियों में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी इन दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इससे पहले 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब में आप की सरकार बन गई है।

Tags

Next Story