Himachal Election 2022: राजनाथ सिंह की रैली में 'Pok चाहिए' के लगे नारे, रक्षा मंत्री बोले- धैर्य रखिए

Himachal Election 2022: राजनाथ सिंह की रैली में Pok चाहिए के लगे नारे, रक्षा मंत्री बोले- धैर्य रखिए
X
देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा के दौरान लोगों ने 'Pok चाहिए PoK' के नारे लगाए। पढ़िये रक्षा मंत्री का पूरा भाषण...

देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) जिले के जयसिंहपुर (Jaisinghpur) में जनसभा को संबोधित किया। यहां से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान (BJP candidate Ravindra Dhiman) के समर्थन में हुई इस जनसभा के दौरान लोगों ने 'Pok चाहिए PoK' के नारे लगाए। लोगों का यह नारा देखकर रक्षा मंत्री भी बेहद खुश नजर आए, लेकिन उन्होंने धैर्य रखने को कहा। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं होगा, जब Pok हमारे पास होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया है। आतंकियों का सफाया हो रहा है। हमारी सरकार ईमानदार है। पहले दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था और नीचे तक 14 पैसे पहुंच पाते थे। अब डिजिटल इंडिया के तहत 100 पैसा सीधे खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भविष्य में हम सभी प्रकार के उत्पाद भारत में ही बनाएंगे।

बीजेपी गुमराह करने वाली पार्टी नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी पार्टी गुमराह करने वाली पार्टी नहीं है। बीजेपी ने जो भी वादे किए, पूरे किए। कोरोना से निपटने में भारत को दुनियाभर से सराहना मिली। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल का विकास करने की चिंता है। लोग भी पीएम मोदी को समर्थन देकर आने वाले चुनाव में बीजेपी को मजबूत जीत दिलाएंगे।

Tags

Next Story